जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी मानसी होली पर्व और लोकसभा चुनावी सरगर्मी को देखते हुए बुधवार को मानसी थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।मौसम खराब होने के कारण कई जनप्रतिनिधि शामिल नहीं हो सके।बैठक की अध्यक्षता करते हुए थानाध्यक्ष शुभम कुमार पांडे ने कहा कि होली पर्व को लेकर शांति व्यवस्था बनाए रखना है। जगह-जगह चौक चौराहे पर प्रशासन की तैनाती रहेगी।अगर किसी जगह असामाजिक जैसे तत्व माहौल को खराब कर सकते हैं वैसे लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।क्षेत्र में कहीं भी शराब धंधे में संलिप्ता की जानकारी मिलती है त्वरित कार्रवाई की जाएगी।आचार संहिता लागू है होली के दिन जोगिरा बाजा आदि पर पूर्ण प्रतिबंध है।अगर किसी भी जगह ढोलक बाजा आदि निकालने की सुचना मिलती है वैसे लोगो पर कारवाई होगी।सभी जनप्रतिनिधियों से अपील है कि चुनावी माहौल को देखते हुए होली पर्व में सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखें।उप सभापति पप्पू सुमन ने कहा कि सभी जनप्रतिनिधि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर कटिबद्ध हैं। प्रशासन के साथ कदम से कदम मिलाकर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना है। सभी मानसी थाना क्षेत्र वाशी एवं जनप्रतिनिधियों अपना अधिकार समझें,किसी भी प्रकार बाधा उत्पन्न होगी । किसी के द्वारा मानसी थाना क्षेत्र में तो मानसी पुलिस त्वरित सूचना दी जाएगी। मौके पर सरपंच मनोज कुमार वार्ड पार्षद सह पुर्व उप प्रमुख्य हीरालाल यादव अमृत राज,संजीत कुमार,सनमुन कुमार,दीनानाथ चंद्रवंशी एएसआई लालमोहन प्रसाद,अखिलेश कुमार आदि उपस्थित थे।


