जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार से कौशल कुमार का रिपोर्ट
खगड़िया सदर प्रखंड अंतर्गत गंगौर थाना क्षेत्र के जहांगीरा शोभनी पंचायत में सनकी साढ़ ने एक वृद्ध जो कि जहांगीरा शोभनी पंचायत के वार्ड नंबर चार के निवासी 63 वर्षीय बिनो सिंह,पे० नारायण सिंह को खूनी सांड (धाकड़) ने पटक पटक कर जान ले लिया। घटना की जानकारी मिलते ही गंगौर थाना के ए.एस.आई अशोक कुमार, प्र० पु० नि० राहुल कुमार दलबल के साथ घटना स्थल पहुंचे, पहुंचते ही घटना से अवगत हो ,कागजी प्रक्रिया दुरुस्त कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल खगड़िया भेजा गया। घटना शनीवार को अहिले सुबह के 10 बजे कि है, ग्रामीणों ने बताया कि बिनो सिंह अपने पास ही के खेत में फसल बुआई कर रहे थे ।
उसी समय लावारिश हालत सनकी व खूनी सॉड़ (धाकड़) खेत में आ गया । वही खेत में काम कर रहे बिनो सिंह को पटक पटक कर जिंदगी से अलविदा कर दिया।मौके पे मौजूद पंचायत के समिति सदस्य दारा सिंह एवम सैकड़ों ग्रामीण लोग।मौजूद लोगों ने बताया कि ये खूनी सॉड़ कितनो को खून कर दिया है। अब देखना नाजमी बनता है। शासन प्रशासन कब तक में सनकी साढ़ को पकड़ पता है। जो कि अन्य ग्रामीणों इन सनकी साढ़ से निजात पा सकें।


