जगदूत न्यूज (अनिल कुमार गुप्ता )ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद
जन अधिकार पार्टी जहानाबाद जिला अध्यक्ष संजय कुमार यादव ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए कहा कि हमारी पार्टी महागठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ना चाहती है। जन अधिकार पार्टी लगातार जन संघर्ष से लेकर बीजेपी के नीतियों के खिलाफ हमेशा सड़क पर संघर्ष कर रही है। बिहार की धरती ऐतिहासिक धरती रहा है।
लोकतंत्र के जन्मदाता भी बिहार ही है इसलिए बिहार से ही एक नई शुरुआत की जरूरत है इसीलिए जन अधिकार पार्टी को लेकर महागठबंधन के नेता अपना रुख साफ करें।
आगे जिला अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया पटना में मीडिया के साथियों को संबोधित करते हुए जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने कहा के किसी भी हालत में जन अधिकार पार्टी का विलय संभव नहीं है वह हर हालत में महागठबंधन के साथ मिलकर लड़ना चाहती है।


