27.9 C
Khagaria
Wednesday, April 15, 2026

जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जहानाबाद सुश्री होमा इरफान द्वारा जिले की सभी LPG एजेंसियों के साथ समीक्षा बैठक की गई

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद जिले में LPG की आपूर्ति व्यवस्था पूर्णतः सामान्य है अतएव जनता से पुनः अपील किया गया है कि किसी तरह के अफवाह से बचें एवं पैनिक बुकिंग न करें, आवश्यकनुसार ही गैस की बुकिंग करें।* समीक्षा बैठक के अन्य मुख्य बिन्दु निम्नांकित है, आपूर्ति की स्थिति* जहानाबाद जिला में 19 गैस एजेंसी है, जिसमें कुल बुकिंग 18038 है। जिला में अभी कुल 5811 एल0पी0जी0 गैस सिलेण्डर स्टाॅक है। जिलान्तर्गत आज 3530 एल0पी0जी0 गैस सिलेण्डर वितरण हेतु गैस ठेला भेण्डर के माध्यम से उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराने हेतु भेजी गयी है। औसत *डिलीवरी अवधि 4.39 है। कालाबाजारी/जमाखोरी संबंधित करवाई,
प्रतिदिन गैस एजेंसी एवं अन्य स्थानों पर विभागीय निर्देशानुसार निरीक्षण किया जा रहा है। आज 03 गैस एजेंसी एवं 09 अन्य स्थानों पर औचक निरीक्षण/छापेमारी किया गया है, जिसमें कालाबाजारी/जमाखोरी की समस्या नहीं पाई गई किंतु प्रखण्ड घोषी में 02 विभिन्न स्थानों पर अवैध रिफिलिंग से संबंधित प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।साथ ही सभी गैस एजेंसियों पर पुलिस बल भी प्रतिनियुक्त है। सभी एजेंसियों से पुनः कड़े शब्दों में कहा गया है कि *प्रशासन द्वारा अवैध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी बरती जा रही है अतएव सतर्कता बरतना सभी के लिए आवश्यक है।* किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना जिला नियंत्रण कक्ष या संबंधित पदाधिकारी की सीधे भी दी जा सकती है।
जिला नियंत्रण कक्ष, साथ ही एल0पी0जी0 गैस से संबंधित 24 x 7 घंटे कार्यरत जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या- 06114-223013 पर प्राप्त शिकायतों का निराकरण किया जा रहा है। आज कुल 04 शिकायत प्राप्त हुआ है, जिसका निराकरण किया जा चुका है।अनुमंडल पदाधिकारी, आपूर्ति निरीक्षक, प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा लगातार स्थिति पर निगरानी रखते हुए आवश्यक कदम उठाये जा रहें है, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसलिए गैस उपभोक्ता एजेंसी अथवा गोदाम पर अनावश्यक रूप से लाईन/भीड़ न लगाएं क्योंकि गैस सिलेंडर की आपूर्ति सभी एजेंसी द्वारा यथासंभव होम डिलेवरी बुकिंग के 04 या 05 दिनों के अंदर उपलब्ध करा दी जाएगी। साथ ही सुविधानुसार उपभोक्ता स्वयं भी eKYC कर सकते हैं।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें