34.3 C
Khagaria
Thursday, April 16, 2026

जिला गंगा समिति, नमामि गंगे, जहानाबाद की बैठक संपन्न

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद जिला पदाधिकारी सह अध्यक्ष श्रीमती अलंकृता पाण्डेय की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभाकक्ष में जिला गंगा समिति, नमामि गंगे, जहानाबाद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में दरघा एवं मोरहर नदी की सफाई, गाद निकासी, रिवर फ्रंट विकास, STP निर्माण, बायो-मेडिकल कचरा नियंत्रण, सिंगल यूज़ प्लास्टिक उन्मूलन तथा जन-जागरूकता कार्यक्रमों से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

*मुख्य निर्णय एवं निर्देश*
1. दरघा नदी की साफ-सफाई एवं गाद निकासी कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण एवं निस्सारण, एकंगरसराय को दरघा नदी की साफ-सफाई एवं गाद निकासी हेतु विस्तृत कार्य योजना तैयार करने का निर्देश दिया गया।

2. मोरहर नदी की गाद निकासी बैठक में बताया गया कि मोरहर नदी में गाद निकासी के लिए सर्वेक्षण कार्य शीघ्र आरंभ किया जाएगा।सर्वेक्षण पूर्ण होने के पश्चात चरणबद्ध रूप से गाद निकासी की जाएगी।

3. रिवर फ्रंट विकास नगर परिषद जहानाबाद एवं परियोजना निदेशक बुडको को रिवर फ्रंट विकास को लेकर कार्य योजना तैयार करने का निर्देश दिए गए।

4. STP (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) निर्माण सहायक परियोजना निदेशक, बुडको ने बताया कि STP निर्माण कार्य प्रगति पर है।जिला पदाधिकारी महोदया ने निर्देश दिया कि सभी विभागों के बीच समन्वय स्थापित करते हुए STP कार्य को शीघ्र आरंभ एवं पूर्ण कराया जाए।

5. नदी किनारे सफाई कार्य नगर परिषद, जहानाबाद को दरघा नदी के दोनों किनारों पर नियमित सफाई, सघन अभियान एवं सतत निगरानी सुनिश्चित करने साथ ही साथ जिला परियोजना पदाधिकारी नमामि गंगे को प्रत्येक सप्ताह का प्रतिवेदन लेने का निर्देश दिए गए ।

6. बायो-मेडिकल कचरा प्रबंधन जिला परियोजना पदाधिकारी, जिला गंगा समिति, नमामि गंगे अमित कुमार को स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ समन्वय स्थापित कर बिना पंजीकृत अस्पतालों/लैब की जांच करने तथा बायो-मेडिकल कचरा नदी तट पर फेंकने वाले संस्थानों पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

7. सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर रोक नगर परिषद जहानाबाद एवं नगर पंचायत मखदुमपुर तथा घोषी को छापेमारी, जन-जागरूकता एवं निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए, ताकि सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

8. जागरूकता अभियान — NCC, स्काउट एवं कॉलेज स्तर पर जिला पदाधिकारी महोदया ने निर्देश दिया कि NCC कैडेट, स्काउट गाइड कॉलेजों के विद्यार्थियों की सहभागिता के साथ व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाए।
नदी संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त वातावरण और स्वच्छता के लिए युवाओं को जोड़ते हुए प्रचार-प्रसार को तेज़ी देने का निर्देश भी प्रदान किया गया।
बैठक में उपस्थित अधिकारी
डॉ. रोहित कुमार मिश्रा, निदेशक DRDA सह नोडल पदाधिकारी जिला गंगा समिति नमामि गंगे जहानाबाद ,डॉ. सुदर्शन कुमार, निदेशक एन. ई. पी ,श्री सुजीत कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी ,श्रीमती विजेता रंजन, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी ,श्रीमती संभावना, जिला कृषि पदाधिकारी ,सुश्री नीतू कुमारी, वनो के क्षेत्र पदाधिकारी अंचलाधिकारी, जहानाबाद कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद एवं नगर पंचायत जिला खनन निरीक्षक अमित कुमार, जिला परियोजना पदाधिकारी, जिला गंगा समिति नमामि गंगे, जहानाबाद तथा अन्य विभागों के संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें