जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया
*मानसी प्रखंड के पूर्वी ठाठा, ग्राम पंचायत में स्थित दुर्गास्थान परिसर में जिला पदाधिकारी श्री अमित कुमार पाण्डे द्वारा आज जन संवाद कार्यक्रम सफलता पूर्वक सम्पन्न किया गया*
जलाधिकारी की अध्यक्षता में आज दिनांक 08.11.2023 को मानसी प्रखंड के ग्राम पंचायत पूर्वी ठाठा में जन संवाद स्थापित किया गया। इसके माध्यम से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया गया और उनसे सुझाव और प्रतिक्रिया प्राप्त किया गया।जन संवाद में जिलाधिकारी खगड़िया द्वारा लोगों को सरकार के 44 विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में संबंधित अधिकारी के माध्यम से जानकारियाँ उपलब्ध करवायी गई। उपस्थित आमजनों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से संबंधित पदाधिकारियों द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई तथा उन्हें योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। जन संवाद के तहत जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने अपने विभाग के द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं एवं विभिन्न योजनाओं जिसमें स्वास्थ्य, आवास योजना, सड़क, विद्युत विभाग, शिक्षा विभाग, सामाजिक सुरक्षा पेंशन कोषांग, उत्पाद विभाग, मत्स्य, कल्याण विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग, कृषि विभाग, सहकारिता विभाग, पीएचईडी, बैंकिंग, महिला सुरक्षा आदि मुख्य रूप से शामिल हो कर संक्षिप्त जानकारी से अवगत कराया गया। जन संवाद में उपस्थित पुलिस अधिक्षक द्वारा विशेष रूप से 112 की सुविधा, महिला हेल्प डेस्क, साइबर क्राईम एवं थाना द्वारा बनाए गए पंचायत स्तरीय वॉट्स ऐप ग्रुप से लोगों को जुड़ने के प्रति जागरूक किया गया।
साथ ही उप विकास आयुक्त द्वारा आवास योजना की जानकारी दी गई।जन संवाद की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए उपस्थित ग्रामीणों से वार्तालाप किया गया। वार्ता के क्रम में लोगों द्वारा कई विषयों पर सरकार को धन्यवाद दिया, साथ ही कुछ ग्रामीणों द्वारा अपनी समस्या भी बताई गई जैसे- भूतपूर्व कैप्टन चक्रधर प्रसाद यादव ने सड़क की जर्जर सिथति (एन0एच0 31 से न्यू हाईवे डेड़ किलोमीटर तक) से संबंधी, पियुष कुमार द्वारा जमीन का रसीद निर्गत नहीं होने संबंधी एवं बिजली का प्रयोग से अधिक बिजली बिल का होना, पिंटू पासवान के द्वारा पेय-जल टंकी की सफाई नहीं होने की शिकायत की गई, अनुभव कुमार के द्वारा पशु अस्पताल की माँग किया गया, शौचालय, बिजली, आवास, दाखिल-खारिज आदि संबंधित विषयों की समस्याओं बतायी गयी।जन संवाद कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा दिनांक 14.11.2023 को पूर्वी ठाठा, दुर्गास्थान, मानसी में बिजली विभाग की समस्या को देखते हुए विशेष कैंप लगाने एवं दिव्यांग जन का खाता खोलने के लिए क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक एवं एस0बी0आई0 बैंक को कैंप का आयोजन करने का निदेश दिया गया साथ ही वृद्धजनों को वृद्धापेंशन से संबंधित योजनाओं के प्रति विशेष रूप से जन जागरूक किया गया। उपस्थित वृद्धजनो को समय पर जीवन प्रमाणीकरण करने का अनुरोध किया गया। वहीं दर्जनों जनता ने जन संवाद कार्यक्रम में अपनी बात रखा। सांसद प्रतिनिधि सह वार्ड पार्षद हीरालाल यादव ने जन संवाद कार्यक्रम में मानसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंन्द्र में सात करोड़ रुपये की लागत से बनाए जा रहे सीएचसी भवन संवेदक द्वारा घटिया मैट्रियल लगाने की बात कहा एवं डीएम से कमिटी गठित कर जांच कराने की मांग किया तो वहीं जनवितरण प्रणाली विक्रेताओं को उसना चावल देने की मांग की। इस दौरान पुर्व उपमुखिया सह वार्ड संघ के प्रखंड अध्यक्ष पवन पासवान ने जन प्रतिनिधियों के मानदेय दिये जाने की मांग किया धान अधिप्राप्ति संबंधित कार्यक्रम के संबंध में जन जागरूकता पर विशेष जोर दिया गया। अभियान बसेरा 2 के तहत भूमिहिनो का सर्वे करने लोक शिकायत कानून के प्रति जानकारी जमाबंदी को आधार से जोड़ने, सात निश्चय योजना, आरटीपीएस अधिनियम के तहत जाति, आय, आवासीय प्रमाण पत्र बनाने, बिजली बिल सुधार हेतु कैंप लगवाने इत्यादि के विषय में जागरूक करते हुए संबंधित पदाधिकारी को आदेश दिया गया।इस जन संवाद के अवसर पर उप विकास आयुक्त, जिला परिवहन अधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, जिला शिक्षा पदाधिकारी,सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, पीएचईडी के अभियंता, जिला कृषि पदाधिकारी, एवम जिला स्तरीय सभी पदाधिकारी, वरीय उपसमाहर्ता, प्रखंड विकास पदाधिकारी, राजस्व अधिकारी के साथ काफी संख्या में महिलायें, पुरूष आदि उपस्थित थे।


