*कलवार सेवक समाज की मांग को पूरा करने पर कलवार सेवक समाज की तरफ से सीएम एवं भाजपा नेताओं को शुक्रिया*
जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया। बिहार सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में फरकिया के लाल गोगरी अनुमंडल मुख्यालय स्थित उसरी ग्राम में स्वo आनंदी चौधरी के पूत्र भाजपा एमएलसी डॉ दिलीप जायसवाल को मंत्री पद की शपथ राज्यपाल ने दिलाई। इस पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कलवार सेवक समाज एवं बिहारी पॉवर ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ अरविन्द वर्मा ने नव नियुक्त मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। डॉ वर्मा ने बिहार के मुख्य मंत्री नीतीश कुमार तथा भाजपा के शीर्ष नेताओं के प्रति रहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं क्योंकि उन्होंने कलवार सेवक समाज की मांग को स्वीकारा। डॉ वर्मा ने कहा बिहार के पूरे कलवार समाज बिहार सरकार का ऋणी रहेगी। सनद रहे, बिहार मंत्रिमंडल का विस्तार होने से बिहार का विकास तेजी से होगा। बधाई देने वालों में प्रमुख हैं महिला पत्रकार इन्दु प्रभा, सदर अस्पताल के काउन्सलर अभिलाष, मनोज कुमार भगत, शंभू भगत, संजय भगत, वरिष्ठ पत्रकार अरुण वर्मा, दिग्विजय पाल, सुबोध जायसवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न भगत, प्रदीप भगत तथा शैलेन्द्र भगत आदि।


