जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया और मानसी में कांग्रेस के मानसी प्रखंड अध्यक्ष प्रतिभा कुमारी ने बुधवार को कही कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव की जन विश्वास यात्रा के दौरान रोड शो में भारी संख्या लोग शामिल हुए। रोड-शो के दौरान खगड़िया से मानसी, चौथम , पीनागरा में जगह-जगह सड़क मार्ग के दोनों किनारे उमड़ी जन सैलाब ने गर्मजोशी के साथ फूलमालाओं से तेजस्वी यादव का स्वागत किया। वहीं तेजस्वी यादव ने जन विश्वास यात्रा में सम्मिलित लोगों का हाथ हिलाकर और प्रणाम कर अभिवादन करते हुए आगामी 3 मार्च को महागठबंधन द्वारा पटना के गांधी मैदान में आहूत जन विश्वास महारैली आने का न्योता दिया। जन विश्वास यात्रा के दौरान सभी जाति धर्म के लोगो का अपार समर्थन मिला है। प्रतिभा ने कही कि तेजस्वी यादव जी की जन विश्वास यात्रा के दौरान उमड़ती भीड़ से साफ जाहिर होता है कि जनता अब परिवर्तन चाहती है। वर्तमान केंद्र और राज्य की एनडीए सरकार से लोगों का मोह भंग हो गया है। बिहार की जनता को तेजस्वी यादव की जनसरोकार की राजनीति पसंद है। 17 महिनों की महागठबंधन सरकार में अपने वायदों के अनुरूप नौजवानों को 5 लाख सरकारी नौकरी देकर, 4 लाख से अधिक नियोजित शिक्षकों को राज्य कर्मी का दर्जा देकर, मानदेय बढ़ाकर, जाति आधारित गणना करवा कर, आरक्षण का दायरा बढ़ाकर जनता का दिल जीतने का काम किया है।
राजीव कुमार रंजन,पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मानसी,संतोष चंद्रवंशी प्रखंड उपाध्यक्ष मानसी,प्रतिभा कुमारी प्रखंड अध्यक्ष,सुरेश लहरी कार्यालय मंत्री,सन्नी कुमार उर्फ डीएम,जिला युवा अध्यक्ष खगड़िया, पॉपलिन यादव,सहजानंद यादव,सतनारायण यादव,लाल बहादुर यादव,सोनी देवी,कंचन देवी,मंजू देवी,क्रांति देवी,निर्जला देवी,बुद्धदेव प्रसाद यादव,धीरेंद्र सिंह,अर्जुन मंडल,जनार्दन यादव,ओमप्रकाश मंडल,श्याम यादव,शंकर यादव मुकेश शर्मा आदि मौके पर सैकड़ो महागठबंधन कार्यकर्त्ता महजुद रहें।
तेजस्वी यादव के जन विश्वास यात्रा को मिल रहा अपार जन समर्थन, प्रतिभा कुमारी
सम्बंधित खबरें
LEAVE A REPLY
नई खबरें



ये तो हाथ छाप है गुलाम बनाने वाले लोगों का चिन्ह है फिर से गुलाम होगा जनता कुछ गुलाम बना हुआ है भी नेताओं के गुलामी से बाहर निकालो जनता को महोदय सरकार बदलो बिहार का सच्चा अच्छा नेता हो जो रोजगार दे घोटाला नहीं करे नहीं तो जमीन दो नॉकरी लो सुने थे हकीकत में नियम लागू नहीं हो जाय जिस तरह चारा घोटाला किया लेकिन जनता का पैसा चला गया क्या हुआ जेल गया बाहर निकल गया लेकिन पैसा कितना गवन किया बिहार का घोटाला किया हुआ पैसा बिहारी को दे दिया जाता है तो कितना जमीन बिहारी गरीब परिवार खरीद सकते हैं लेकिन नहीं होगा