26.1 C
Khagaria
Wednesday, April 15, 2026

दिवाली /कली पूजा एवं छठ पर्व के लेकर मानसी स्टेशन में अपराधी गतिविधियों पर निगरानी रखने हेतु वेंडर, कुली, स्वीपर के साथ मीटिंग बुलाई

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी मानसी खगड़िया आरपीएफ निरीक्षक प्रेम कुमार झा द्वारा दिवाली, कली पुजा एवं छठ पर्व के मद्देनजर मानसी स्टेशन में अपराधी गतिविधियों पर निगरानी रखने हेतु मानसी स्टेशन पर कार्यरत अधिकृत वेंडर, कुली, स्वीपर के साथ मीटिंग बुलाई तथा उन्हें जागरूक किया गया। इसके अलावा रेल परिसर में बने टैक्सी स्टैंड के टैक्सी चालक को भी बुला कर जागरूक किया गया है।इस दौरान मानसी आरपीएफ निरीक्षक प्रेम कुमार झा ने बताया गया कि मानसी स्टेशन पर रात दिन कार्य करने वाले अधिकृत कुली वेंडर एवं स्वीपर के द्वारा अपराधिक कार्य करने वाले लोगों पर निगरानी रख कर अपराध रोकने एवं अपराधियों को पकड़ने में मदद मिल सकती है । किसी भी अपराध प्रवृति के लोग पर संदेह होने पर आरपीएफ/ जीआरपी को तुरंत सूचित करें । इस तरह हम सभी मिलकर खगड़िया स्टेशन को अपराध मुक्त बना सकते हैं।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें