जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार से सुभम कि रिपोर्ट
सनातन धर्म के प्रकाश पर्व दीपावली और छठ महापर्व के अवसर पर बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्ता जिला मुख्यालय और नगर क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष निगरानी करेंगे। इसके लिए तैयारी को लेकर नगर के प्रसिद्ध राधा कृष्ण मंदिर में बजरंग दल की नगर इकाई ने विहिप जिलाध्यक्ष नितिन कुमार के नेतृत्व में एक बैठक आयोजित की।
इस बैठक में निर्णय लिया गया कि बजरंग दल के कार्यकर्ता धनतेरस, दीवाली, छठ महापर्व और गोपाष्टमी मेला तक विशेष निगरानी करेंगे। बजरंग दल अपने सेवा, सुरक्षा और संस्कार के लिए जानी जाती है, इसी भाव के तहत बजरंग दल के नगर संयोजक अभिमन्यु कुमार के नेतृत्व में बजरंगियों की टोली कहीं भी असामाजिक तत्वों या संदेहास्पद स्थिति को देखते ही पुलिस प्रशासन को सूचना देगी और जरूरतमंद लोगों की सहायता करेगी। संगठन के
सभी सदस्यों ने निर्णय लिया कि इस बार केवल मिट्टी से बने दिये ही जलाएंगे और एक दिया शहीदों के नाम से निश्चित रूप से जलाएंगे। साथ ही छठ महापर्व पर घाट की सफाई और छठ घाट पर कार्यकर्ताओ की टोली भक्तो की सुरक्षा में तैनात रहेगी।
विश्व हिन्दू परिषद् के इस बैठक में विहिप के नगर मंत्री मनीष गुप्ता, बजरंग दल के नगर सह संयोजक संजय कुमार सिंह, बाल संस्कार केन्द्र प्रमुख प्रसन्नजीत झा, ज्ञानचंद कुमार, प्रेम कुमार, सौरभ कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
दीपावली से छठ महापर्व तक विशेष निगरानी रखेगा बजरंग दल : नितिन
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


