*गोगरी प्रखंड स्थित मुश्कीपुर गांव में श्राद्धकर्म पर लगाया फलदार पेड़*
जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया: प्रकृति ही परमात्मा, प्रकृति हीं ईश्वर और अल्लाह है। प्रकृति सही सलामत तभी रहेगा जब पर्यावरण सुंदर और स्वच्छ होगा। पर्यावरण को सुंदर और स्वच्छ रखना है तो हमें पेड़ लगाना ही पड़ेगा। उपरोक्त बातें युवा शक्ति के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नागेंद्र सिंह त्यागी ने नगर परिषद गोगरी स्थित मुश्कीपुर गांव में बजरंगी प्रसाद सिंह के निधनोपरांत उनके श्राद्धकर्म के दिन फलदार पेड़ लगाने के पश्चात उपस्थित सगे-संबंधियों एवं ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा। श्री त्यागी ने श्राद्धकर्म के अंतिम दिन पर लगाने की प्रासंगिकता को बताते हुए कहा कि विगत आठ वर्षों से रामपुर पंचायत के मुखिया कृष्णानंद यादव एवं खगड़िया के युवातुर्क अभय कुमार गुड्डू, सामाजिक कार्यकर्ता इंजीनियर धर्मेंद्र कुमार के अगुवाई में मृत व्यक्ति के नाम पर उनके श्राद्धकर्म के अंतिम दिन फलदार पेड़ लगाने का अभियान चलाया जा रहा है। ऐसा हमलोगों ने माना है कि हमारे माता-पिता, दादा-दादी और चाचा-चाची की आत्मा शरीर को छोड़कर अवश्य चला गया लेकिन उनकी स्मृति के रूप में लगाया गया पेड़ के रुप में वह हमेशा याद रहेंगे। पुनर्जन्म की प्रासंगिकता को चरितार्थ करते हुए कहा कि ऐसा मान लेते हैं हमारे माता-पिता इस फलदार पेड़ के रूप में अवतरित हुए हैं। ऐसा देखा गया है कि जो भी व्यक्ति उस दिन लगाए गए फलदार पेड़ को अपने माता-पिता के रूप में लगाया और उनका इस प्रकार सेवा किया, जिस प्रकार वे अपने माता-पिता को जीवित अवस्था में सेवा करते थे तो उसे व्यक्ति को उस फलदार पेड़ के पास जाने के बाद अपने माता-पिता के मौजूदगी का एहसास होता है। उस पेड़ के फल का स्वाद भी अन्य पेड़ से अलग लगता है। यही कारण है कि हम युवा शक्ति के साथी जयंती, पुण्यतिथि या वैवाहिक वर्षगांठ पर फलदार पेड़ लगाने का अभियान चला रहे हैं। वहीं राष्ट्रीय स्तर के पत्रकार भाई चंद्रशेखर ने इस प्रांसगिकता को बताते हुए उत्तराखंड के शादी के परंपरा को बताते हुए कहा कि किसी बेटी की शादी के प्रस्थान के वक्त बेटी द्वारा फलदार पेड़ लगाए जाने की परंपरा है। इसका मुख्य मकसद यह है की बेटी तो आप ससुराल जा रही है लेकिन उनके जाने की निशानी फलदार पेड़ के रूप में बेटी आ गई है। इस प्रकार उसे माता-पिता को बेटी होने का एहसास भी होता रहता है। इस अवसर पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा के नेता अमित कुमार मंटू, वीरेंद्र सिंह कुशवाहा, पूर्व मुखिया सुनील चौरसिया, संजय कुमार सिंह, विकास कुमार सिंह, जन अधिकार युवा परिषद के प्रखंड अध्यक्ष कविरंजन यादव, शिक्षाविद राजेश कुमार सिंह, बेचनारायण सिंह, शिक्षाविद विभूति कुमार इत्यादि सहित सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे।


