38.8 C
Khagaria
Thursday, April 16, 2026

 नल जल योजनाओं के सुचारू रूप से क्रियान्वयन हेतु तथा लोकसभा निर्वाचन 2024 के अवसर पर चिन्हित न्यूनतम आधारभूत सुविधा सुरक्षित करने के लिए समीक्षा कर निर्देश

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडे की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में गर्मी के मौसम को देखते हुए जिले में अधिष्ठापित चापाकलों/नल-जल योजनाओं के सूचारू रूप से क्रियान्वयन हेतु तथा लोक सभा निर्वाचन, 2024 के अवसर पर चिन्हित न्यूनतम आधारभूत सुविधा सुनिश्चित करनें के लिए समीक्षा कर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निदेश दिया गया।

बैठक में कार्यपालक अभियंता, लोक स्वास्थ्य प्रमंडल, जहानाबाद द्वारा बताया कुल 11663 चापाकल अदद है, जिसमें 143 चापाकल मरम्मति कर चालू कराया गया है। जहानाबाद जिले का जलस्तर 31’-09’’ दिनांक 15 मार्च, 2024 तक पाया गया है। जिला पदाधिकारी ने निदेश दिया कि गर्मी को ध्यान में रखते हुए अगले 15 दिनांे के अंदर सभी संवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर पानी की व्यवस्था किया जाए। कार्यपालक अभियंता ने बताया कि लगभग सभी स्थानों पर मोटर जल जाने के कारण पानी की समस्या उत्पन्न हुआ है, जिसके लिए जिला पदाधिकारी ने निदेश दिया कि जहां-जहां नल-जल योजना बंद पड़ा है, उसे अविलम्ब ठीक किया जाए। हर घर नल जल योजना अंतर्गत पी.एच.ई.डी. द्वारा 261 अदद वार्डो में जलापूर्ति की जा रही है (वर्तमान में हर घर नल का जल योजना के तहत पी.एच.ई.डी. द्वारा 222 पंचायतों में जलापूर्ति की जा रही है, नगर पंचायत क्षेत्र के शेष 39 अदद वार्ड के जलापूर्ति की जा रही है, जिसमें काको प्रखंड के नगर पंचायत के 22 वार्डो तथा घोषी प्रखंड के नगर पंचायत के 17 वार्ड में नल जल योजना के तहत जलापूर्ति की जा रही है। जिला पंचायत राज पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि 985 वार्डो में कुल 1230 योजना प्राप्त किया गया है, जिसमें 98 योजना Major repair हेतु बंद है, शेष 1132 अदद योजना चालू है, जिनका मरम्मती एवं सम्पोषण का कार्य पी.एच.ई.डी. द्वारा कराया जा रहा है।
बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निदेश दिया गया कि अपने-अपने प्रखंडों के मुखिया एवं वार्ड सदस्यों के साथ बैठक कर जहां-जहां खराब पड़े चापाकलों, पानी की समस्याओं तथा नल-जल की समस्या है, उसका सूची प्राप्त कर अविलम्ब कार्यपालक अभियंता, लोक स्वास्थ्य प्रमंडल को उपलब्ध कराया जाए, ताकि गर्मी के मौसम में किसी को भी पानी की समस्या से ना जुझना पड़ें।
बैठक में बताया गया कि विगत वर्ष पानी के समस्याओं वाले स्थानों पर टैंकर के माध्यम से पानी की व्यवस्था की गई थी, जिसके लिए 14 टैंकर जिले में अदद है। जिला पदाधिकारी ने निदेश दिया कि 14 टैंकर से पानी की समस्या दूर नहीं होता है तो विभाग से पत्राचार कर अतिरिक्त टैंकर की व्यवस्था की जाए अथवा आस-पास के जिले से अतिरिक्त टैंकर की व्यवस्था करने का निदेश दिया गया।
बैठक में जिला पदाधिकारी ने बताया कि लोक सभा आम निर्वाचन, 2024 के मद्देनजर जिले में चिह्नित न्यूनतम आधारभूत सुविधाएं वाले सभी मतदान केन्द्रों पर पानी की समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया तथा जहां-जहां शौचालय की मरम्मती की आवश्यकता है अथवा शौचालय निर्माण की आवश्यकता है, उसे अविलंब व्यवस्था करने का निदेश दिया गया। चुकी जहानाबाद जिले में अंतिम चरण में मतदान है, उस समय अत्यधिक गर्मी पड़ने की संभावना है, जिससे ध्यान में रखते हुए सभी मतदान केन्द्रों पर ए.एम.एफ. की समुचित व्यवस्था की आवश्यकता पड़ेगी। जिला पदाधिकारी ने जहानाबाद जिले में बने तीनों डिस्पैच सेन्टर पर समुचित व्यवस्था सुदृढ़ करने का निदेश दिया।
उक्त बैठक में जिला पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त श्री धनंजय कुमार, अपर समाहर्ता श्री ब्रजेश कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्री धनंजय त्रिपाठी, कार्यपालक अभियंता, पी.एच.ई.डी., कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद, जहानाबाद, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित सभी अन्य कार्यपालक अभियंता, कनीय अभियंता उपस्थित थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें