हरिशेखर कुमार यादव ब्यूरो चीफ परबत्ता खगड़िया से रिपोर्टर
*क्षेत्रवाद एवं सौतेला व्यवहार के खिलाफ आमजन जेल भरो आंदोलन में अधिकाधिक संख्या में भाग लें – किरण देव यादव*
*बैठक में जेल भरो आंदोलन की तैयारी का की गई समीक्षा, बड़ी संख्या में लेंगे भाग*
*खगड़िया*। बिहार प्रदेश पंच सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष सह पसराहा मॉडल थाना भवन निर्माण संघर्ष समिति के प्रवक्ता किरण देव यादव ने बताया कि 20 जुलाई 2023 को जिलाधिकारी खगरिया के समक्ष चरणबद्ध आंदोलन के तहत पूर्व घोषित जेल भरो आंदोलन मॉडल थाना का स्थानांतरण करने के विरोध में तथा यथा स्थान मॉडल थाना भवन निर्माण करने के सवाल को लेकर किया जाएगा।
आंदोलन की सफलता हेतु पसराहा में बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता
उक्त जेल भरो आंदोलन में मॉडल थाना भवन निर्माण संघर्ष समिति के अध्यक्ष सुरेश चंद्र तिवारी ने किया, संचालन सचिव सच्चिदानंद सिंह ने किया।
बैठक में संयोजक सच्चिदानंद यादव, संरक्षक राजेंद्र प्रसाद सिंह सहित श्रीकांत सिंह, देवानंद सिंह, सरपंच संघ के संयोजक रणवीर यादव, उपसरपंच प्रतिनिधि अंशु पटेल, सरपंच संघ के अरुण कुमार सिंह जवाहर सिंह, राजेश कुमार, अद्यानंद सिंह, ने भाग लिया।
जेल भरो आंदोलन में देश बचाओ अभियान के महिला नेत्री मधुबाला, जिला पार्षद जयप्रकाश यादव जिला पार्षद प्रतिनिधि फुलेश्वर चौरसिया सहित सैकड़ों समाजसेवी प्रबुद्धजन भाग लेंगे।
श्री यादव ने कहा कि जेल भरो आंदोलन के संदर्भ में जिलाधिकारी अनुमंडल पदाधिकारी को विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु लिखित सूचना दी जा चुकी है।
श्री यादव ने जनसंपर्क अभियान के माध्यम से थाना पोषक क्षेत्र के किसान मजदूर सहित समाजसेवी बुद्धिजीवी अधिवक्ता अमन पसंद प्रबुद्धजनों से अधिकाधिक संख्या में भाग लेने का अपील किया।


