जगदूत न्यूज समलखा से लोकेश झा कि रिपोर्ट समालखा। पूर्व विधायक रविंद्र मछरौली के द्वारा निशुल्क बस सेवा हल्के वासियों की सेवा में लगातार जारी है। हरिद्वार गंगा स्नान आदि तीर्थ स्थान के लिए प्रत्येक दिन निशुल्क बस सेवा हलके के अलग-अलग गांव से जाती है। जिसमें जाने वाले यात्रियों के लिए सिर्फ निशुल्क बस की ही सेवा नहीं है। यात्रा के दौरान रहने खाने पीने की भी व्यवस्था रविंदर मछरौली के द्वारा ही की जाती है। बताने योग्य है रविंद्र मछरौली लगातार लगभग 10 वर्षों से समालखा वासियों की सेवा करते आ रहे हैं। तीर्थ यात्रा बस सेवा के अलावा एंबुलेंस सेवा भी पूर्व विधायक के द्वारा निशुल्क प्रदान की जा रही है l
पूर्व विधायक रविंदर मछरौली ने सनौली खुर्द में हरिद्वार जाने के लिए निशुल्क बस भेजी
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


