34.3 C
Khagaria
Thursday, April 16, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं असम के मुख्यमंत्री हिमन्ता बिस्वा सरमा का पुतला फूंका गया

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चिप प्रभु जी खगड़िया शुक्रवार को असम के मुख्यमंत्री हिमन्ता बिस्वा सरमा द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के विरुद्ध इस्तेमाल की गई अभद्र और घटिया भाषा एवं अपमान के विरोध में खगड़िया जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा जिला अध्यक्ष डॉ अविनाश कुमार अविनाश के नेतृत्व में काफ़ी संख्या में कांग्रेसजनों ने जिला कांग्रेस कार्यालय से निकलकर खगड़िया शहर के बिभिन्न मार्गो से होकर विरोध प्रदर्शन करते हुए राजेन्द्र चौक के समीप प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं असम के मुख्यमंत्री हिमन्ता बिस्वा सरमा का पुतला फूंका गयाl उक्त मौके पर जिलाध्यक्ष डॉ अविनाश कुमार अविनाश ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के विरुद्ध गाली गलौज एवं अपमानजनक भाषा का उपयोग करना पूरी तरह निंदनीय,शर्मनाक है।और अस्वीकार्य है।खड़गे साहब देश के एक वरिष्ठ और लोकप्रिय दलित नेता हैं । उनका अनुभव, कद और प्रतिष्ठा अतुलनीय है। उनका अपमान किसी एक व्यक्ति का नहीं,बल्कि इस देश के एस सी/एस टी समाज के करोड़ों लोगों का भी अपमान है। इसी अपमान के खिलाफ बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के आह्वान पर राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन के तहत आज खगड़िया में भी कांग्रेस द्वारा जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया गयाl उन्होंने कहा कि आज देश गंभीर दौर से गुजर रहा है,भाजपा सरकार नफरत की राजनीति के सहारे देश पर काबिज है,देश में,महंगाई,भ्रष्टाचार,बेरोजगारी चरम पर है,असम के मुख्यमंत्री के गैरजिम्मेदारा बयान कि मैं घोर निंदा करता हूं और असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा से इस्तीफे की मांग करता हूं और केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ आंदोलन और तेज करने का आह्वान करता हूं उक्त मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष कुमार भानु प्रताप उर्फ गुड्डु पासवान, कार्यकारी जिला अध्यक्ष राजकिरण ठाकुर,पूर्व प्रत्याशी गायत्री भारती,जिला उपाध्यक्ष ख़तिबूर रहमान,सूर्यनारायण वर्मा,मनोज मिश्रा,जिला प्रवक्ता अरुण कुमार अधिवक्ता,प्रदेश डेलिगेट उदय यादव,अर्जुन स्वर्णकार,जिला सचिव राजीव उर्फ गुड्डु,सुभाष रत्न,युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष नवीन यादव,गोगरी प्रखंड अध्यक्ष रविन्द्र चौरसिया,नगर अध्यक्ष रौशन चंद्रवंशी,कार्यालय मंत्री अवनी कुमार,एस सी/एस टी जिला अध्यक्ष पप्पू पासवान,कांग्रेस नेता फूलचंद यादव, विवकानंद शर्मा,विवेकानंद सिंह,विप्लव रणधीर,अर्जुन यादव,वीर प्रकाश यादव,कारेलाल यादव आदि उपस्थित थे l

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें