जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया मानसी शतरंज प्रतियोगिता में भारती रही प्रथम तो द्वितीय स्थान पर रहे मयंक, नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी के तत्वावधान में आठवीं मदन लाल साह मेमोरियल एकदिवसीय निशुल्क शतरंज प्रतियोगिता अकादमी के संस्थापक सचिव प्रेम कुमार यशवन्त के नेतृत्व में जी डी एकेडमी मानसी के खिलाड़ियों के बीच कराया गया। जिसका उद्घाटन मानसी नगर सभापति प्रभा देवी व शतरंज कि खिलाड़ी भारती कुमार के द्वारा शतरंज की चाल चलकर किया गया। नगर सभापति प्रभा देवी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि शतरंज एक गणितीय खेल है।
इसे खेलने से दिमागी शक्ति बढ़ती है, इस खेल में खिलाड़ियों को ब्यक्तिगत प्रतिभा दिखाने का मौका लगता है। नेशनल खिलाड़ी व अभ्यास प्रतियोगिता के निर्णायक केशव कुमार यशवन्त ने बताया कि प्रतियोगिता में भारती कुमारी प्रथम स्थान, मयंक राज द्वितीय स्थान, मोनु कुमार तृतीय स्थान और साहिल कुमार चतुर्थ स्थान पर रहे। चारो खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि आर, पी, एफ, इंस्पेक्टर खगड़िया अरविंद कुमार राम व विशिष्ट अतिथि अकादमी के संयुक्त सचिव कामरेड संजय कुमार ने सयुंक्त रूप से ट्रॉफी, प्रमाणपत्र और पाठ्य सामग्री देकर सम्मानित किया। कुल मिलाकर सोलह खिलाड़ियों को ट्रॉफी, प्रमाण पत्र और सभी प्रतिभागी को पाठ्य सामग्री देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि अरविंद कुमार राम ने आयोजक नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी के पदाधिकारियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि आपने जिला में शतरंज खेल को बढ़ावा दिया है, आप धन्यवाद के पात्र हैं। निश्चित तौर पर खगड़िया जिले के शतरंज खिलाड़ी देश दुनिया में खगड़िया का नाम उॅचा करेंगे। अकादमी के कोषाध्यक्ष अम्बुज कुमार पौद्दार ने उद्घाटनकर्ता प्रभा देवी को प्रतियोगिता की प्रतिक चिन्ह देकर व मुख्य अतिथि अरविंद कुमार राम को एकलव्य और अब्राहम लिंकन की पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के सफल संचालन में अंतर्राष्ट्रीय रेटेड शतरंज खिलाड़ी माधव कुमार यशवन्त, बादल कुमार, स्कूल के शिक्षकों रामविनय यादव, सिकन्दर यादव, देवशरण यादव, श्याम देव यादव, अरविंद कुमार, मुरलीधर भाष्कर, इन्द्र भुषण कुमार, अमिताभ कुमार निराला, इन्द्र शेखर पंडित, शिक्षिका निभा देवी, खुश्बू कुमारी, कुमारी अर्चना का साथ मिला। मौके पर मौजूद रंजित कुमार ठाकुर, आकाश चन्द्र भारती, जितेंद्र कुमार सिंह, साहेब कुमार, कक्कु कुमार , पप्पू कुमार सहित स्कूल के छात्र छात्राएं मौजूद थे।
प्रभा देवी ने कही,शतरंज एक गणितीय खेल है ,इसे खेलने से दिमागी शक्ति बढ़ती है
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


