26.3 C
Khagaria
Thursday, April 16, 2026

बिहार के होनहार युवाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है, नितीश सरकार

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया रविवार को कृष्णापुरी बलुआही स्थित जिला राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पूर्व एमएलसी प्रत्याशी सह राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव के अध्यक्षता में जिला कमिटि, प्रखण्ड अध्यक्ष एवं नगर अध्यक्ष के साथ बैठक हुई।बैठक का संचालन जिला प्रधानमहासचिव नंदलाल मंडल ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी लोकसभा चुनाव में खगड़िया लोकसभा में राष्ट्रीय जनता दल का सीट हो और खगड़िया जिला का ही उम्मीदवार हो हमलोग आज के बैठक के माध्यम से गरीबों के मसीहा राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और बिहार प्रदेश के अध्यक्ष जगदानंद सिंह को बैठक की प्रस्ताव कॉपी देकर माँग करेगें। राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने कहा कि महागठबंधन की सरकार में हमारे नेता उपमुख्यमंत्री रहते मात्र सतरह महीनों के कार्यकाल में पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से युवाओं को चार लाख से अधिक नौकरियां दी लेकिन एक भी परीक्षा का पेपर लीक नहीं हुआ।तेजस्वी प्रसाद यादव के नेतृत्व में बिहार में प्रतियोगी परीक्षाओं का स्वर्णिम काल रहा।
अब नीतीश-भाजपा सरकार ने डेढ़ महीने में ही सतरह साल के पुराने कारनामों को दोहराते हुए नक़ल माफिया को इतना प्रोत्साहन दे दिया कि बीपीएसी शिक्षक भर्ती के तीसरे चरण में प्रतियोगी परीक्षाओं के विश्व इतिहास में प्रथम बार प्रवेश पत्र में ही उत्तर छाप कर बिहार के होनहार युवाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है और पेपर लीक कराने वाले नकल माफिया को बचाने के लिए इनके वरिष्ठ मंत्री प्रशासन पर दबाव बना रहे है।
केंद्र में बैठी बीजेपी के नरेंद्र मोदी सरकार का काला करतूत अब देश के लोगों के सामने आना शुरू हो गया है। मोदी जी कह रहे थे कि हम देश के चौकीदार हैं देखिए ये किस तरह के चौकीदार हैं कि सीबीआई एवं अन्य केंद्रीय जाँच एजेंसियों से से कम्पनियों का जाँच का नाटक कर इलेक्ट्रॉल फंड में करोडों रुपया उगाही किये हैं। डीएलफ कमर्शियल से भूमि आवंटन में गड़बड़ी करने वाली कम्पनी से 2019 में सीबीआई से जाँच करवाकर 30 करोड़ रुपये लिए। ऐसी कम्पनी से 183 करोड़ रुपये लिए जिनका आमदनी साल का दो करोड़ रुपया भी नहीं है देशवासी समझ सकते हैं एवज में उस कम्पनी को क्या मिला होगा। हेल्थकेयर कम्पनी से 534 करोड़ रुपया लिया जो स्वास्थ्य उपकरण और दवा कम्पनी है इस कम्पनी से जो 534 करोड़ रुपया दिया वह दवाई का दाम बढ़ाकर आम लोगों से ही न वसूल करेगी। देश में जो महंगाई बढ़ी है यह सब केंद सरकार के द्वारा चंदा वसूली का ही नतीजा है। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को इसबार देश की जनता ने हटाने का मन बना लिया है क्योंकि इस सरकार में मंहगाई और बेरोजगारी चरम पर है। नई शिक्षा नीति लाकर गरीब को शिक्षा से वंचित करने का साजिश कर रही है। बीजेपी के एक सांसद ने तो कह दिया कि इसबार सरकार बनी तो संविधान ही बदल देंगे।
मतदाता सूची की देखरेख हेतु पार्टी के दिशा निर्देश पर प्रत्येक बूथों के लिए बीएलए 2 नियुक्त किया गया है।इनकी मुख्य भूमिका मतदाता सूची की देखरेख एवं चुनाव के दौरान बीएलओ के साथ समन्वय स्थापित कर चुनाव संबंधी कार्यों करने,पोस्टल बैलेट की वोटिंग के दौरान मतदानकर्मी के साथ रहकर मतदान कराने में मुस्तेद रहेंगे। पार्टी के उम्मीदवार को जिताने के लिए बुथों पर मुस्तेद रहना जरूरी है इसलिए बूथ कमिटी,पंचायत कमिटी के साथी अभी से लेकर चुनाव के दिन मतदान कराने तक सजग रहकर अपने उम्मीदवार के पक्ष में वोट कराकर जीत हासिल करना है। बैठक में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष कैलाशचंद्र यादव,प्रकाश राम,पंचायतीराज प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुबोध यादव,राजद के वरिष्ठ नेता अब्बू मोहम्मद उर्फ गुदर सेठ,प्रोफेसर अखिल अहमद,उपेंद्र प्रसाद यादव,मीरा सिंह,जिला महासचिव पप्पू यादव,पप्पू सुमन, दीपक चंद्रवंशी, अरुण सम्राट,अनिल यादव, जिला सचिव लड्डू रजक, तेजनारायण यादव,विद्यानंद यादव,शकलदीप यादव,नारद कुमार यादव,शौकत आलम, मानसी प्रखंड अध्यक्ष वरुण यादव,गोगरी प्रखंड अध्यक्ष राकेश यादव,चौथम प्रखंड अध्यक्ष मो इकबाल,अलौली नगर अध्यक्ष हरिनंदन यादव,खगड़िया नगर अध्यक्ष पंकज यादव,मजदूर प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अमित चौरसिया,दिव्यांग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष निभा भारती,राजद नेता विजय यादव,बालेशर पासवान, जगदीश सदा,रवि कुमार,गुलशन कुमार, मो नसीम उर्फ लंबू,जिला मीडिया प्रभारी रणवीर कुमार,जिला शोशल मीडिया प्रभारी विक्की आर्या, सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें