*युवा डाक सेवा शिविर का फीता काट कर उद्घाटन किया मानसी प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार *
*मानसी थाना के पुलिस अधिकारी भी डाक बम की सुरक्षा करते नजर आए *
जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया मानसी हर को रविवार बोल बम के नारे से गुंजायमान होता रहा SH 95 पथ मालूम हो कि मानसी नगर पंचायत मुख्यालय के सामने से गुजरने वाली SH 95 पथ से बाबा मटेश्वर धाम के जाने वाली मंदिर में सावन के चौथे सोमवारी के जलाभिषेक को लेकर कांवरियों का जत्था मुंगेर गंगा घाट की ओर हर-हर महादेव का जयघोष लगाते हुए गेरुए वस्त्र में रवाना हुए।

मंदिर परिसर में शिवभक्तों ने डाक कांवरियों का तिलक व आरती कर उक्त कठिन अनुष्ठान के लिए रवाना किया। इस दौरान मंदिर परिसर से लेकर उक्त रूट के कांवरिया पथ हर-हर महादेव एवं बोल बम के जयघोष से गुंजायमान होता रहा। जानकारी मुंगेर गंगा घाट जाते कांवरिया। के मुताबिक रविवार की देर शाम तक डाक बम एवं सेवा बम की टोली गेरूए पोषाक में शिवभक्ति में लीन होकर बाबा मटेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना कर मुंगेर गंगा घाट से जल लाने के लिए रवाना होते रहे, ताकि मुंगेर गंगा घाट से जल लेकर डाक बम 85 किलोमीटर की लंबी यात्रा पांव पैदल सफर कर बाबा मटेश्वर मंदिर के शिवलिंग पर सावन के चौथे सोमवारी को जलाभिषेक कर सके।

वहीं डाक बम की टोली कपड़ा समेत पिठिया समेत व अन्य आवश्यक सामग्री की खरीदारी करते रहे, इससे बाजार में चहल पहल बढ़ गई एवं बोल बम के नारे से गुंजायमान होते रहे। मानसी बाजार परिसर कांवरियों की भीड़ से गुलजार हो रहा था ।एवं रंग विरंगी कांवरियों की पोषाक एवं सामग्री से बाजार की तस्वीर भी आकर्षक लग रही थी। शिव भक्तों ने बताया कि डाक कांवरियों का जत्था मुंगेर घाट स्थित गंगा से करीब चार बजे शाम से गंगाजल भरकर बाबा मटेश्वर धाम मंदिर की ओर बोल बम बोल बम का नारा लगाते हुए रवाना होने लगते है, करीब 11 बजे तक उक्त कांवरिया पथ डाक बम एवं सेवा दल के भीड़ से पट जाता है, डाक कांवरियों की सेवा के लिए खगड़िया बस स्टेन, संसारपुर, एकनिया, पोस्ट ऑफिस, लोहिया चौक काली स्थान चौक से लेकर बलहा खिरनिया चौक कत्यानी मंदिर चौक पर अवस्थित कांवरिया डाक सेवा समिति की ओर से भरपूर सेवा की जाती है। वहीं मानसी काली मंदिर चौक पर युवा डाक सेवा शिविर मानसी में फल, शर्बत, चाय, ढंडा तेल, दर्द की गोली, मूवएक्सप्रे साथ ही कावरिया के लिए मनोरंजन की व्यवस्था भी होती रहती हैं रास्ते में हर जगहों पर डाक बमों की सेवा के लिए लोग जगह-जगह फल, शरबत एवं चाय लेकर डटे रहते हैं। सेवा दल की युवा लोगों। वहीं युवा डाक सेवा शिविर के अध्यक्ष बालमिकी राम ने बताया कि इस तरह डाक बम सेवा शिविर हम सभी दुकानदार मिलकर 15 साल से करते आ रहे हैं। बाबा मटेश्वर कि आशीर्वाद रहा तो जब तक सांस रहेगी तब तक बम लोग सेवा करते रहेंग। वही मानसी थाना के सभी पुलिस अधिकारी भी बम कि सेवा में भींग हुए सुरक्षा देने के लिए पूरे मानसी थाना क्षेत्र में डेट रहे। वही मानसी थाना के पुलिस अधिकारी रौशन कुमार ने बताया कि आज पहली बार ऐ देखने को मिला, और कहा पिछले साल हम मानसी थाना में रह गए तो एक शिविर लगा कर सभी पुलिस अधिकारी भी सेवा करने का काम करेंगे। मानसी नगर पंचायत में बम कि सेवा इस तरह की जाती हैं। वही मानसी थाना के पुलिस अधिकारी मोहम्मद रफीक आलम ने सभी धर्म को लेकर वाले उन्होंने खुद को डाक बम को कभी शर्बत तो कभी चाय, फल की सेवा करते नजर आए।



