पी के ठाकुर, पत्रकार नगर, खगड़िया। जिले में रात्रि 11:32 में भूकंप के झटके महसूस किये गये। भुकम्प के झटके से सड़को पे लोग घर से बाहर निकल कर भागते नजर आए। चारो और अचानक से शोर मची और सड़को पर लोग इकठा होते नजर आए और आपस मे बात करते नजर आए की हमने भी भुकम्प के झटके महसूस किये है ।
भारतीय नाई समाज के प्रांतीय मीडिया प्रभारी सह जगदूत संवाददाता पांडव कुमार ने जगदूत कार्यालय में मोबाइल पर रात्रि में 11:35 में सूचना दिये की हमने भूकंप के दो झटके महसूस किये और घर के सारे परिवार अपने घर से बाहर आने पर अन्य लोगो को भी बाहर आते देखा गया। लोग डरे हुए नजर आ रहे थे।
वही jna के अनुसार भूकंप के झटके का केन्द्र नेपाल बताया गया। साथ ही भूकंप की तीव्रता 6.4 मानी जा रही है ।


