26.3 C
Khagaria
Thursday, April 16, 2026

भोजपुरी क्वीन कल्पना पटवारी की सुरीली आवाज से भक्ति जागरण में भक्ति और भोजपुरी का संगम दिखा

*राजकीय चैती दुर्गा मेला में कल्पना पटवारी की भजनों को सुन दर्शकों ने खूब बजाई तालियां*

JNA/Arvind Verma खगड़िया। जिले के गोगरी अनुमंडल अंतर्गत मोहद्दीपुर ग्राम में राजकीय वैष्णवी चैती दुर्गा मेला में उपस्थित श्रद्धालुओं और मां दुर्गा के भक्तों को प्रसिद्ध भारतीय पार्श्वनाथ और लोक गायिका कल्पना पटवारी जिन्हें ” भोजपुरी क्वीन” के रूप में भी जाना जाता है ने अपनी सुरीली आवाज में एक से बढ़ कर एक भोजपुरी भक्ति गीत व भजन सुनाकर श्रोताओं का मन मुग्ध कर दिया। सनद रहे, कल्पना पटवारी मूलरूप से असम राज्य की निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2002 में असमिया फिल्म “कन्यादान” से शुरुआत की थी। राजकीय चैती दुर्गा मेला के रात्रि जागरण में भक्ति और भोजपुरी का संगम देखने को मिला। इनके भजनों को सुन दर्शकों ने खूब तालियां बजाई। तालियां बजाने में जिला पदाधिकारी नवीन कुमार भी किसी से पीछे नहीं रहे। सनद रहे, कल्पना पटवारी बिहार के विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से अपनी भावपूर्ण प्रस्तुति देती रही हैं। ज्ञात हो, राजकीय चैती दुर्गा मेला का विधिवत उद्घाटन बिहार सरकार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने किया था। कुल मिलाकर जागरण का कार्यक्रम ऐतिहासिक बन गया, जैसा कि ग्रामीणों ने कहा।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें