*लड़किया शिक्षित तो समाज होगा विकसित – सुनील कुमार मंडल*
*किशोर – किशोेरी में भेद भाव न करें अभिभावक – विकास कुमार*
जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार से पि के ठाकुर कि रिपोर्ट खगड़िया। ममता हेल्थ इंस्टीट्यूट फॉर मदर एंड चाइल्ड संस्था के द्वारा प्रोजेक्ट जागृति के अंतर्गत अक्षरा पुरुष्कार वितरण समारोह अनुसूचित जाति मध्य विधालय मदारपुर में किशोर किशोरियो को जागरूक हेतु आयोजित की गई।कार्यक्रम मुख्य अतिथि विधालय अध्यक्ष सह उपमुखिया प्रतिनिधि विकास कुमार यादव, सचिव अंजू देवी , अध्यक्षता प्रधानाध्यपाक सुनील कुमार मंडल, संचालन जिला कोर्डिनेटर चमन कुमार ने किया। मौके पर संस्था के ब्लॉक कॉर्डिनेटर मोहन कुमार, ओआरडब्लू अरविन्द कुमार, प्रकाश कुमार, प्रेरक सह भारतीय नाई समाज प्रांतीय मीडिया प्रभारी पाण्डव कुमार, शिक्षक शत्रुधन चौधरी, अमित कुमार पांडेय, शशि शेखर यादव, अरविन्द कुमार, रंजीत कुमार, रूबी कुमारी, आभा कुमारी , अभिभावक व किशोर किशोरियो के उपस्थिति में आयोजित हुई।कार्यक्रम में कई प्रकार के इवेंट किशोरियो के बिच करवाए गये प्रथम सभी इवेंट में प्रथम ,द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले किशोरियो के बिच एजुकेशन किट का वितरण किया गया।कार्यक्रम में जिला कोर्डिनेटर चमन कुमार ने कहा लड़कियो की शिक्षा कम से कम 19 वर्ष तक अवश्य जारी रखे। लड़कियाँ सभी क्षेत्रो में लड़को के साथ प्रतिस्पर्धा कर रही है। और देश के विकास में अपनी अहम भूमिका दे रही है।उप मुखिया प्रतिनिधि विकास कुमार ने कहा परिवार हो या विद्यालय या हो समाज अभिभावक, समुदाय या शिक्षकों को कभी भी किशोर किशोरियों के बीच भेद भाव नही करनी चाहिए । समान अवसर देकर वाल विवाह रोकथाम करते हुए किशोरियो को शिक्षा का अधिकार देनी चाहिए।प्रधानाध्यापक सुनील कुमार मंडल ने कहा लड़किया शिक्षित होगी तो समाज होगा विकसित होगा।
क्योंकि लड़कियाँ शिक्षित होती है तो वे अपने परिवार का ही नही होने वाले भविष्य के कर्मधार बच्चों को भी शिक्षित करने का प्रयास करती है।मीडिया प्रभारी पांडव कुमार ने कहा देश के विकास में महिला -पुरुष दोनो का बराबर योगदान होगी तभी देश विकास करेगा। बेटिया जितनी पढ़ेगी परिवार उतना ही विकास करेगा। परिवार या समाज में किशोर – किशोरी में मतभेद नही करनी चाहिए।ईबेंट मे भाग लेने वाली रिमझिम कुमारी, मधु कुमारी, नैना कुमारी, भूमिका कुमारी, प्रियंका कुमारी, बुलबुल कुमारी, श्रेया कुमारी, सुंदरम कुमारी, प्रतिज्ञा कुमारी, संध्या कुमारी, रुची कुमारी, गौरी कुमारी,सोनाली कुमारी, मेघा कुमारी को अतिथियों के द्वारा एजुकेशन किट का वितरण किया गया।


