26.1 C
Khagaria
Wednesday, April 15, 2026

मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के प्रगति कार्य की समीक्षा

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद उप विकास आयुक डॉ प्रीति की अध्यक्षता में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी /प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी/तकनीकी सहायक / लेखापाल -सह-आई०टी० सहायकों के साथ मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना अंतर्गत संचालित
*1.बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना एवं स्वयं सहायता भत्ता* योजना में प्राप्त आवेदनों की संख्या में 100% की उपलब्धि प्राप्त कर ली गई है एवं कुशल युवा कार्यक्रम योजना में लक्ष्य 5200 के विरुद्ध प्राप्त आवेदन की संख्या ,5103 जो कि 98.1 की उपलब्धि है जिसके विरुद्ध उप विकास आयुक्त के द्वारा 100% पूर्णता लाने का निर्देश दिया गया।

बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में अस्वीकृत आवेदन की संख्या को कम करने एवं स्वयं सहायता भत्ता योजना एवं कुशल युवा कार्यक्रम योजना में kyp पोर्टल पर हस्तांतरित आवेदन की तुलना में प्रशिक्षित आवेदनों की संख्या को पूर्ण करने को कहा गया।

2.कार्यपालक अभियंता जल संसाधन विभाग द्वारा बताया गया कि हर खेत तक सिंचाई का पानी योजना शत प्रतिशत पूर्ण है। कार्यपालक अभियंता, लघु जल संसाधन विभाग को 36 योजनाओं में बचे हुए 2 योजना का जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।

*3.हर घर नल का जल ग्रामीण* योजना अंतर्गत सभी प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारियों को निर्देशित कर उपभोक्ता शुल्क की राशि वसूलते हुए 60% की उपलब्धि लाना सुनिश्चित करना है। सहायक जिला पंचायती राज पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि सोलर स्ट्रीट लाइट योजना में 1207 वॉर्ड में बचे हुए 18 वार्डों का टेंडर किया गया है एवं जल्द ही कार्य प्रारंभ किया जाएगा। ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन- ग्रामीण अंतर्गत लक्षित WPU की संख्या 88 के विरुद्ध निर्मित WPU संख्या 80 है तथा माह अप्रैल के अंत तक 2 और WPU का निर्माण हो जाएगा एवं नवनिर्मित 80 WPU को पूर्णतः क्रियाशील करने का निर्देश दिया गया।
कार्यपालक पदाधिकारी, नगर निकाय के द्वारा बताया गया कि हर घर नल का जल योजना अंतर्गत उपभोक्ता शुल्क की राशि की वसूली 60% तक कर ली गई है तथा ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन- शहरी योजना में शत प्रतिशत की उपलब्धि प्राप्त कर ली गई है।
बैठक मे उप विकास आयुक्त के साथ साथ निदेशक डी. आर. डी. ए. डॉ. रोहित कुमार मिश्र, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, पदाधिकारी,सभी प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, सभी तकनीकी सहायक, लेखापाल-सह- आई०टी० सहायक एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें