34.3 C
Khagaria
Thursday, April 16, 2026

युवा संयोजक के पिता के प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

*गायत्री साधक संतोष ने अपने पिता को दी सच्ची श्रद्धांजलि -अंगद*

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया : अखिल विश्व गायत्री परिवार मानसी के प्रखंड युवा संयोजक संतोष कुमार के पूज्य पिताजी स्व किशोर प्रसाद साह जी के प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा एवं दीप यज्ञ आयोजित किया गया।यज्ञाचार्य अंगद कुमार के पुरोहितत्व में दीप प्रज्ज्वलित करके आगत श्रद्धालुओ ने सहृदयी दिवंगत किशोर प्रसाद साह जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।ऋषिपुत्र अंगद कुमार ने कहा कि पूज्य पिताजी को पुण्यतिथि पर यज्ञ आयोजन करके सच्ची श्रद्धांजलि दी है।दिवंगत किशोर के समधी चंद्रशेखर साह ने कहा कि किशोर बाबू बड़े ही धार्मिक एवं आध्यात्मिक विचार के थे।उनके ही धर्म सेवा के प्रताप से उनका ज्येष्ठ पुत्र संतोष कुमार भी बड़े ही समाजसेवी,गायत्री साधक है।बहनोई गरीब साह ने कहा कि किशोर बाबू के तरह ही उनका बड़ा पुत्र भी दयालु एवं धर्मनिष्ठ है।मौके पर रामसागर साह,संदीप आर्य,दिनेश साह,श्रवण आर्य,बिशंबर सदा,शंकर रजक,राजकिशोर सिंह ,सहित अन्य ग्रामीणजन उपस्थित थें।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें