26.1 C
Khagaria
Wednesday, April 15, 2026

रामपुकारी देवी के आकस्मिक निधन से मर्माहत हुआ समाज, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

जगदुत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया मानसी नगर पंचायत के वॉर्ड नंबर 15 निवासी समाजसेवी रामचन्द्र राम उर्फ ढ़ोली राम कि पत्नी रामपुकारी देवी उम्र 69 वर्ष निवासी का आकस्मिक निधन होने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है ।जानकारी के अनुसार 69 वर्षीय रामपुकारी देवी के पति रामचंद्र राम उर्फ ढ़ोली समजसेवी सबों का दिल जीत कर रखने वाले कि पत्नी,अहले सुबह सोमवार के आस्था महापर्व के उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर जैसे ही छठ व्रत कर के गंगाजी के पानी से निकली  के उनके शरीर कम्पन होने लागा, उतना ही में परिजनों द्वारा ईलाज हेतु खगड़िया ले जाया गया । खगड़िया से रेफर किया बेगुसराय , जाने के क्रम में  उनका  निधन हो गया। मृतक की दो पुत्र एवं तीन पुत्री है। जो कि सब शादी सुधा हैं, मृतक की पुत्र ने बताया कि छठ व्रत कर जैसे ही पानी से निकली थी कि मां कि शरीर में काफी थरथराहट होने लगा हम लोग डॉक्टर के पास ले गए अचानक उनकी तबियत और बिगरने मौत हो गयी । स्थानीय ग्रामीण ने बताया कि रामपुकारी देवी नेक व्यवहार कि इंसान थी । उनके निधन से सिर्फ चंद्रवांसी समाज ही नहीं बल्कि पुरे 15 नंबर वॉर्ड के परिवार को भी बड़ी अपूर्णीय क्षति हुई है। उनके देहान्त के बाद मुख्य पार्षद प्रतिनिधि आयुष कुमार गोलू, उप मुख्य पार्षद पप्पु कुमार सुमन, वॉर्ड पार्षद सह संसद प्रतिनिधि हीरा लाल यादव, ने गहरी शोक व्यक्त किया।जबकि रामपुकारी देवी के निधन पर मुख्य पार्षद प्रभा देवी, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि आयुष कुमार उर्फ गोलू सिंह, वार्ड पार्षद सह सांसद प्रतिनिधि हीरालाल यादव, अवधेश राम, नरेश राम,निरंजन राम डीलर, मोती राम, दयानंद राम छट्ठू  राम, योगी राम, महेश यादव, शत्रुधन  यादव समेत गन्यमान व्यक्ति व ग्रामीणों ने शोक व्यक्त किया।

 

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें