26.3 C
Khagaria
Thursday, April 16, 2026

संसदीय दल के नेता बनाये जाने पर जदयू ने दी बधाई

*कामत और झा के अनुभव व क्षमता से जदयू होगा ऊर्जावान :बबलू*

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा सुपौल के सांसद दिलेश्वर कामत को लोकसभा एवं संजय कुमार झा को राज्यसभा में जदयू संसदीय दल के नेता का दायित्व सौंपे जाने पर जदयू नेताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दिया है। जदयू के जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने उक्त दोनों सदन के नेता को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सांसद दिलेश्वर कामत को लोकसभा और संजय झा को राज्यसभा में जदयू संसदीय दल के नेता का दायित्व सौंपे जाना हमारे सर्वमान्य नेता नीतीश कुमार के पारदर्शी सोच व उनके निष्पक्ष विचार का फलाफल है जो पार्टी के लिए गर्व की बात है।इनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता से जदयू को नई दिशा के साथ भरपूर ऊर्जा मिलने की संभावना बढ़ी है।उन्होंने कहा कि मा0 दिलेश्वर कामत और संजय झा के नेतृत्व में पार्टी की ओर से संसद व राज्यसभा सदन में बिहार सहित सम्पूर्ण देश की तरक्की- समृद्धि- प्रगति के लिए मजबूती के साथ जदयू की उपस्थिति कायम रहेगी।
श्री कामत एवं श्री झा को संसदीय दल के नेता बनाये जाने पर जदयू के जिला कार्यकारिणी कमिटी के पदाधिकारियों में अरूण केसरी, कैप्टन योगेन्द्र सिंह, अशोक कुमार सिंह महेंशखूंट,शम्भु झा, मनोज कुमार सिंह,चन्दन कश्यप,नूतन सिंह पटेल ,अरविन्द मोहन,आचार्य राकेश पासवान शास्त्री,राजकुमार फोगला,राजेश सिंह,पुरूषोतम अग्रवाल,संदीप केडिया ,डॉ0 विद्यानन्द दास,प्रमोद केडिया,मक्खन साह,उमेश सिंह पटेल,मनोज कुमार मथुरापुर,साधना देवी सदा,नीलम वर्मा,चन्दन कुमारी,निर्मला कुमारी,लोहा सिंह,अजय मंडल,प्रमोद कुमार सिंह, अनिल सिंह मुखिया, अनिल जयसवाल ,रामविलाश महतों, अरविन्द सिंह, सुनील कुमार सिंह,अविनाश पासवान , राका सहाय,वीणा पासवान,मो0 शहाव उद्दीन, जीयाउल हक, रूस्तम अली,प्रभाकर चौधरी उर्फ मंटून चौधरी,नीतीश सिंह पटेल, मनीष कुमार सिंह , फिरदोस आलम,ममता जयसवाल,पार्वती देवी,अनुज कुमार शर्मा,दिलीप पोद्दार, नासीर इकबाल,प्रवीण चौरसिया,सतीश आनंद ,अंगद कुमार,कमल किशोर पटेल,पंकज चौधरी,विनय सिंह रौशन,चन्देश्वरी राम,ललित चौधरी ,रामप्रकाश सिंह,राजनीति प्रसाद सिंह, अमरेन्द्र सिंह,अशोक राय,संजय सिंह कुशवाहा, मायाराम मंडल, सुबोध साह, उदय कुमार सिंह, रामप्रवेश यादव,कमल कुमार पटेल, पवन पासवान, प्रमोद ठाकुर, हीरालाल सिंह, प्रकाश सिंह, भूपेन्द्र पंजीयार, कौशल किशोर सिंह ,किरणदेव करण,संजय पासवान एवं राजीव कुमार ठाकुर आदि नेताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दिया है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें