26.3 C
Khagaria
Thursday, April 16, 2026

संस्कृत महाविद्यालय में भवन निर्माण को ले कुलपति लक्ष्मी निवास पांडे ने किया शिलान्यास

*दानवीर अवध बिहारी जी के सपने होंगे साकार – अमित अनुराग, एसडीओ*

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया (बिहार)। सकारात्मक विकास के लिए शिक्षा बहुत जरुरी है। आज शिलान्यास हुआ, कल भवन बनेगा। शिक्षण कार्य में सफलता मिलेगी और अवध बिहारी बाबू जैसे दानवीर के सपने साकार होंगे। उक्त बातें, अवध बिहारी संस्कृत महाविद्यालय प्रबंध समिति के पदेन अध्यक्ष सह अनुमंडल पदाधिकारी अमित अनुराग ने शिलान्यास समारोह में उपस्थित जन समूहों से कही। आगे उन्होंने महाविद्यालय की जमीन बंदोबस्ती को लेकर बीते दिनों हुए उत्पन्न विवाद के फलस्वरूप समिति के सदस्यों और विधायक छत्रपति यादव के सकारात्मक सहयोग की भी चर्चा की। अनुमंडल पदाधिकारी अमित अनुराग ने कहा आने वाले दिनों में इस महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्रों को पठान पाठन में अध्यापकों और विश्वविद्यालय के अधिकारियों का भी सहयोग निरंतर मिलता रहेगा, ऐसा मेरा मानना है। कामेश्वर सिंह संस्कृत विश्वविद्यालय, दरभंगा के कुलपति लक्ष्मी निवास पांडे ने शिलान्यास किया। सदर अनुमंडल पदाधिकारी अमित अनुराग तथा कुलपति लक्ष्मी निवास पांडे को अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया।समारोह में उपस्थित थे महाविद्यालय के प्राचार्य, विधायक छत्रपति यादव, प्राध्यापक, समाज सेवी सुभाष जोशी, ग्रामीण, छात्र और अभिभावक आदि।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें