जेएनए/अजय वर्मा,ब्यूरो हेड,प्रमंडलीय,मुंगेर
सहरसा/खगड़िया/मुंगेर । सहरसा से जमालपुर के बीच रेल यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा शुरू होने जा रही है। 07 अप्रैल 2026 से गाड़ी संख्या 63398 सहरसा-जमालपुर मेमू पैसेंजर ट्रेन का नियमित परिचालन शुरू हो गया। यह ट्रेन सहरसा स्टेशन से सुबह 05:15 बजे खुलेगी।इससे पहले इस रूट पर स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा था, लेकिन यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने इसे मेमू पैसेंजर ट्रेन के रूप में नियमित करने का निर्णय लिया है।जेएनए के अनुसार नई मेमू पैसेंजर सेवा का शुभारंभ स्थानीय सांसद दिनेश चंद्र यादव ने किया। मौके पर सहरसा स्टेशन पर सुबह 04:50 बजे एक छोटा समारोह आयोजित किया गया, जिसके बाद ट्रेन को रवानगी किया गया।
रेलवे के अनुसार, यह नई सेवा क्षेत्रीय यात्रियों के लिए तेज, सुलभ और सुविधाजनक परिवहन उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। खासकर दैनिक यात्रियों और नौकरी-पेशा लोगों को इससे काफी लाभ मिलने की उम्मीद है।प्रतिदिन चलेगी मेमू पैसेंजर ट्रेन ट्रेन संख्या 63397-63398 सहरसा-जमालपुर-सहरसा मेमू पैसेंजर के रूप में यह ट्रेन प्रतिदिन संचालित होगी। सहरसा से सुबह 05:15 बजे खुलकर यह ट्रेन विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए मुंगेर के रास्ते सुबह 08:05 बजे जमालपुर पहुंचेगी।
*इन स्टेशनों पर होगा ठहराव*
सहरसा से चलकर यह मेमू पैसेंजर ट्रेन परमिनिया हाल्ट, सोनबरसा कचहरी, बाबा रघुनी हाल्ट द्वारिका, सिमरी बख्तियारपुर, कोपरिया, फनगो, धामारा घाट, बदला घाट, मानसी, खगड़िया, उमेशनगर, सबदलपुर और मुंगेर होते हुए जमालपुर पहुंचेगी।वहीं
वापसी में भी ट्रेन का यही रूट निर्धारित किया गया है, जिससे बीच के सभी स्टेशनों के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
रेलवे के इस फैसले से इस रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। ज्ञात हो स्पेशल ट्रेन होने के कारण नियमितता की कमी थी, लेकिन अब मेमू पैसेंजर के रूप में रोजाना सेवा मिलने से यात्रा आसान हो जाएगी। रेलयात्री का मानना है कि इस ट्रेन के नियमित संचालन से व्यापार, नौकरी और शिक्षा से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिलेगा। साथ ही क्षेत्रीय संपर्क भी मजबूत होगा।वहीं खगड़िया,मुंगेर,सहरसा के रेलयात्री में हर्ष है ।


