जगदूत न्यूज जहानाबाद नेटवर्क
गया जाने के क्रम में एक आवश्यक कार्य हेतु S.P.Y कॉलेज कार्यालय में पहुंचा जहां जहानाबाद संसदीय क्षेत्र के नवनिर्वाचित सांसद आदरणीय डॉ सुरेंद्र प्रसाद यादव जी के बड़े सुपुत्र एवं बेलागंज विधानसभा क्षेत्र की भावी विधायक आदरणीय विश्वनाथ यादव जी से मुलाकात हुई ,इस क्रम में सबसे पहले जीत की बधाई दिए।एवं जहानाबाद के क्षेत्र की विकास पर विस्तृत चर्चा हुई, जिसमें जहानाबाद के युवाओं को रोजगार हेतु आवश्यक कदम उठाए जाने की बात कही गई ।वही जिला बीस सूत्री के पूर्व सदस्य एवं राजद के महासचिव आदरणीय विनोद यादव ने भी विकास संबंधी आवश्यक प्रस्ताव रखे ,जिस पर खुशी व्यक्त किया। उक्त मौके परउपस्थित लोगों में राजद नेता अशोक यादव,पवन कुमार एवं एससी /एसटी कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष डॉ अरविंद चौधरी(प्र.अ.) भी थे।


