26.3 C
Khagaria
Thursday, April 16, 2026

सैनिक संजय कुमार के 72 वर्षीय पूज्य पिता राम लखन यादव का आकस्मिक निधन

*जहानाबाद के नौरु पंचायत अंतर्गत पुनीत विगहा निवासी एवं सैनिक संजय कुमार जी के 72 वर्षीय पूज्य पिता स्व. राम लखन यादव जी का, आकस्मिक निधन*

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद दिनांक 26. 1. 2026 को हो गया, जो बहुत ही दुखद घटना है , ये बहुत ही नेक दिल इंसान थे ,इनके निधन से घर, परिवार एवं समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। विदित हो कि उनका निधन ब्रेन हेमरेज होने के कारण निजी अस्पताल पटना में इलाज के क्रम में हो गई‌। इनके पुनीत बिगहा स्थित घर पर पहुंच कर अंतिम दर्शन कर परिजनों से मिलकर संतावना देते हुए गहरी शोक संवेदना व्यक्त किया एवं ईश्वर से प्रार्थना किया कि इनके पूज्य पिता स्व. राम लखन यादव जी के दिवंगत आत्मा को शांति मिले एवं इस विकट दुख की घड़ी में परिवार वालों को सहनशक्ति मिले। गहरी शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में एससी /एसटी कर्मचारी संघ जहानाबाद के जिला अध्यक्ष डॉ अरविंद चौधरी (प्रधानाध्यापक ),राजद के जिला प्रधान महासचिव परमहंस राय, जिला महासचिव विनोद यादव, राजद के वरिष्ठ नेता एवं पैक्स अध्यक्ष सुरेश यादव एवं शैलेश यादव ,बिहारी यादव (मुखिया ),पूर्व सरपंच सुबेलाल यादव, अशोक यादव समेत अन्य गणमान्य लोग।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें