जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया मानसी स्कुली शतरंज प्रतियोगिता का हुआ आगाज। नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी के तत्वावधान में अठारहवीं बनारसी प्रसाद मेमोरियल एकदिवसीय निशुल्क जिला स्तरीय अन्डर 16 बालक बालिका ओपन शतरंज प्रतियोगिता मानसी पब्लिक स्कूल राजाजान मानसी में चल रहा है। अंतरराष्ट्रीय रेटेड शतरंज खिलाड़ी सह प्रशिक्षक और इस प्रतियोगिता के निर्णायक अमरनाथ गुप्ता ने बताया कि तीन चक्रों के समाप्ति पश्चात अंतर्राष्ट्रीय रेटेड शतरंज खिलाड़ी केशव कुमार यशवन्त व माधव कुमार यशवन्त संयुक्त रुप से तीन तीन अंक बनाकर आगे चल रहे हैं, ये दोनों खिलाड़ी जनता हाई स्कूल मानसी के छात्र हैं। वही बादल कुमार, भारती कुमारी, कुमारी आयुषि प्रिया, पियुष कुमार तथा श्रीनाथ विनायक दो दो अंक बनाकर संयुक्त रूप से दुसरे स्थान पर चल रहें हैं, शेष खिलाड़ी पिछे चल रहें हैं। निर्णायक ने बताया कि अगले चक्र का खेल अभी बांकी है। खेल शुरू होने से पहले खेल का उद्घाटन गणितग्य जनता हाई स्कूल मानसी के शिक्षक धिरेन्द्र कुमार यादव व शिक्षक गोरव कुमार ने सयुंक्त रूप से शतरंज की चाल चलकर खेल की शुरुआत की। मौके पर मोजुद नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी के संस्थापक सचिव प्रेम कुमार यशवन्त, निर्णायक अमरनाथ गुप्ता, नशा मुक्त भारत के जिलाध्यक्ष बीरू कुमार, खिलाड़ी मानव कुमार, मोनु कुमार, अंकित कुमार तिवारी, अनुष्का कुमारी सहित खेल प्रेमी मौजूद थें।


