26.3 C
Khagaria
Thursday, April 16, 2026

हमारा संकल्प विकसित भारत,अनिल ठाकुर

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद केंद्र सरकार की योजनाओं का प्रचार भाजपा गली-गली एलईडी टीवी स्क्रीन गाड़ी के माध्यम से कर रही है आज 5 .12. 2023 .को जहानाबाद जिला के घोसी विधानसभा क्षेत्र के भारथु पंचायत के भारथु गांव में एवं साहोबीघा पंचायत में एलईडी टीवी के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं को विस्तृत रूप से आम जनता के बीच स्क्रीन पर दिखाया गया, साथ ही साथ इसके उपरांत केंद्र की योजनाओं का लाभ से वंचित लोगों का मौके पर रजिस्ट्रेशन भी कराया गया ।इस एलईडी गाड़ी के साथ भारत सरकार के अधीन डाक विभाग, कृषि विभाग, पेट्रोलियम विभाग, बैंक के अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने विभागीय योजनाओं के विस्तृत रूप से चर्चा की ।इस दौरान

भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री सह भारत विकसित संकल्प यात्रा का जिला संयोजक अनिल ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के सपने को पूरा करेंगे और वही सपनों का पूरा करने के उद्देश्य को लेकर संकल्प रथ गांव गरीब किसान युवा व महिला को प्रधानमंत्री के जन कल्याणकारी योजनाओ से जोड़ने में सफल होगा। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत एलईडी टीवी जिले के सभी पंचायत में 26 जनवरी2024 तक चलेगी। आम जनता के बीच प्रधानमंत्री द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को विस्तृत जानकारी देगी ,योजनाओं से वंचित लोगों को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। संकल्प यात्रा कार्यक्रम में जिला के उपाध्यक्ष शैलेश कुमार घोसी मंडल अध्यक्ष निकेश कुमार घोसी विस्तारक सूरज भूषण जी सैनिक प्रकोष्ठ के मुकेश सिंह आदि लोग शामिल रहे ।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें