38.8 C
Khagaria
Thursday, April 16, 2026

होली खेले तो कान्हा बरसाने में आइयो रे , भजन पर झूमे भक्त

जगदूत न्यूज जयपुर से जे पी शर्मा कि रिपोर्ट जयपुर। छोटीकाशी कहे जाने वाले जयपुर में चल रही फाग की धूम के बीच मंगलवार को मुरलीपुरा के केडिया चौराहा स्थित माताजी मंदिर में रंगारंग फागोत्सव का आयोजन किया गया। श्याम प्रभु का दरबार सजाकर महिलाओं ने राधा-कृष्ण के स्वरुपों के संग हर्बल गुलाल और फूलों से होली खेली। बेबी पारीक, ज्योति शर्मा, कनिका शर्मा, साक्षी माहेश्वरी सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने फाल्गुनी भजनों पर नृत्य किया। कलाकारों ने आज बिरज में होरी रे रसिया…., होली खेले तो कान्हा बरसाने में आइयो रे… जैसे भजनों की मधुर प्रस्तुतियां देकर माहौल को फाल्गुनी बना दिया। पार्षद डॉ. मीनाक्षी शर्मा ने भी फाग में भाग लिया।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें