जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी अरविंद कुमार राम के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक रणबीर कुमार, आरक्षी विक्रम कुमार आजाद, आरक्षी सज्जन कुमार एवं सीआईबी गड़हरा द्वारा खगड़िया स्टेशन में चेकिंग अभियान चलाकर रेलवे एक्ट के अंतर्गत कुल 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें 07 व्यक्ति को खगड़िया स्टेशन में अनाधिकृत रूप से प्रवेश करने के जूर्म में एवं 05 व्यक्तियों को अनाधिकृत रूप से नो पार्किंग जोन में बाइक खड़ी करने के जुर्म में एवं 01 व्यक्ति को अनाधिकृत रूप से अलार्म चेन पुलिंग कर ट्रेन रोकने के जुर्म में, 03 व्यक्तियों को ट्रेन में अनाधिकृत रूप से खाद्य पदार्थ बिक्री करने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया है । सभी गिरफ्तार 16 अभियुक्तों के विरुद्ध आरपीएफ खगड़िया में मामला दर्ज कर माननीय न्यायालय रेलवे खगड़िया में पेश किया गया ।
खगड़िया आरपीएफ ने अभियान चलाकर रेलवे एक्ट में 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


