27.9 C
Khagaria
Wednesday, April 15, 2026

14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन सिविल कोर्ट खगड़िया एवं अनुमंडलीय सिविल कोर्ट गोगरी

जेएनए/आर आर बर्मा  पत्रकार नगर, खगड़िया।राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार खगड़िया द्वारा दिनांक 14 मार्च 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन सिविल कोर्ट खगड़िया एवं अनुमंडलीय सिविल कोर्ट गोगरी में किया जायेगा। उक्त बात की जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार खगड़िया के सचिव श्री चंदन कुमार द्वारा बताया गया कि दिनांक 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों का जायजा लेने हेतु श्रीमान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार खगड़िया श्री राजेश कुमार बच्चन के निर्देश पर सभी विभागों के पदाधिकारीगण, बैंक के शाखा प्रबंधकगण एवं न्यायिक पदाधिकारीगण की लगातार बैठकें आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 07 फरवरी 2026 को श्रीमान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार खगड़िया की अध्यक्षता में खगड़िया न्यायमंडल अंतर्गत कार्यरत सभी न्यायिक पदाधिकारीगण की एक बैठक आहुत की गई, जिसमें उपस्थित न्यायिक पदाधिकारीगण से जानकारी ली गई कि उनके न्यायालय में सुलह योग्य कितने वादों को चिन्हित किया गया है तथा कितने बांधों में अब तक पक्षकारों को नोटिस निर्गत किया जा चुका है और उन्हें निर्देशित किया गया की ज्यादा से ज्यादा संख्या में वैसे वादों को चिन्हित करें, साथ ही वैसे चिन्हित वादों के पक्षकारों को यथाशीघ्र राष्ट्रीय लोक अदालत में उपस्थित होने हेतु नोटिस निर्गत किया जाना भी सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त न्यायिक पदाधिकारीगण से कहा गया कि प्रतिदिन न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत होने वाले वादों में से भी वैसे वादों को चिन्हित करें जिसमें सुलह की संभावना हो तथा उपस्थित पक्षकार को राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से वाद का निष्पादन कराने हेतु प्रेरित करें। साथ‌‌ ही जिले की समस्त जनता से अपील किया गया है कि वे आपसी मतभेद और वैमनस्य भुला कर अपने विवादों का प्रेम और सौहार्द से आगामी लोक अदालत में सुलह के आधार पर त्वरित निपटारा कराएं तथा अपने कीमती समय और पैसे बचाएं।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें