जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया मानसी के ऐतिहासिक रेलवे मैदान में आयोजक नशा मुक्त भारत के तत्वावधान में आज 19 वीं नशा मुक्ति जागरूकता दौड़ नशा मुक्त भारत के संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम कुमार यशवन्त के अध्यक्षता में कराया गया। यह दौड़ प्रतियोगिता 400 मीटर के बालिका वर्ग का था। दौड़ के निर्णायक शंकर सिंह उर्फ शंकर गुरु ने बताया कि 400 मीटर के जुनियर बालिका वर्ग में प्रथम स्थान अंजलि कुमारी, द्वितीय स्थान निशा कुमारी, तीसरा स्थान पुनिता कुमारी को मुख्य अतिथि नशा मुक्त भारत मानसी के प्रखण्ड सचिव अजित कुमार सिंह व विशिष्ट अतिथि फुटबॉल प्रशिक्षक स्थानीय कैलाश कुमार ने राज माता माधुरी देवी खेल प्रोत्साहन समिति कि ओर से प्रमाणपत्र और मेडल देकर सम्मानित किया। मौके पर धाविकाओं को नशा मुक्ति बिषय पर बोलते हुए यशवन्त ने कहा कि नारी शक्ति आज सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रही है, समाज सेवा में भी आज नारी शक्ति पुरुष से कम नहीं है। जिस तरह से कुछ युवा वर्ग नशे के शिकार हो रहें हैं उसे रोकने में समझाने में नारी शक्ति अहम भूमिका निभा सकती हैं। नशे के आदी ब्यक्ति को बेटी या बहन समझाती है तो इसका असर व्यापक होता है।


