जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया नशा मुक्त भारत के बैनर तले संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम कुमार यशवन्त की अध्यक्षता में आज मानसी के ऐतिहासिक रेलवे मैदान में सतरहवीं नशा मुक्ति जागरूकता दौड़ प्रतियोगिता कराया गया। यह दौड़ बालिका वर्ग में 800 मीटर का कराया गया। यशवन्त ने धाविकाऔ को सम्बोधित करते हुए कहा कि नारी शक्ति को हमारे देश भारत में सर्वोच्च देवी शक्ति कहा जाता है। पुरे दुनिया में भारत ही एक ऐसा देश है जहाँ नारी को मातृशक्ति और देवी शक्ति के रुप में सम्मान जनक रुप में देखा जाता है। नशा मुक्ति जागरूकता के क्षेत्र में महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान है और भविष्य में भी होगा। दौड़ प्रतियोगिता के निर्णायक शंकर सिंह उर्फ शंकर गुरु ने बताया कि 800 मीटर के दौड़ में अमनी की नीतु कुमारी प्रथम स्थान, अरैया मानसी की अन्नु कुमारी द्वितीय स्थान, अमनी की निलम कुमारी तृतीय स्थान पर रही। इन सभी धाविकाऔ को राजमाता माधुरी देवी खेल प्रोत्साहन समिति की ओर से प्रमाण पत्र व मैडल देकर मुख्य अतिथि मानसी नगर पंचायत के वार्ड पार्षद रंजित कुमार पंडित व गणमान्य अतिथि शिक्षक इन्द्र कुमार के हाथों प्रमाण पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया। मौके पर दर्जनों खेल प्रेमी मौजूद थे। नशा मुक्त भारत के प्रधान सचिव अम्बुज कुमार पौद्दार ने कहा कि 15 दिसम्बर को सिनियर वर्ग में 1200 और 1600 मीटर का दौड़ प्रतियोगिता बालक और बालिग वर्ग के बीच अलग अलग होगा।


