जगदूत न्यूज मधेपुरा बिहार से अंसार आलम कि रिपोर्ट मधेपुरा शिक्षा विभाग अंतर्गत संपादित किए जा रहे हैं गतिविधियों एवं कार्यप्रणाली के ऑनलाइन अनुश्रवण को लेकर तैयार ई- शिक्षा कोष के विभिन्न पहलुओं एवं इसके कार्यप्रणाली से अवगत कराने को लेकर आज मंगलवार को बीआरसी चौसा में एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान चौसा प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों से आए प्रधानाध्यापकों को सॉफ्टवेयर ई- शिक्षा कोष के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई एवं सॉफ्टवेयर के माध्यम से अनुश्रवण को लेकर आंकड़ा प्रविष्टि के लिए प्रशिक्षित किया गया।
प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नरेंद्र झा ने कहा कि
सरकार के आदेश के बाद सरकारी स्कूलों को प्राइवेट स्कूल से भी बेहतर बनाने की तैयारी शुरू हो गई है।ऐसे में विभाग को यह उम्मीद है कि इस प्रक्रिया के शुरू होने के बाद बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मुहैया हो पाएगा।
प्रशिक्षक सह उत्क्रमित मध्य विद्यालय मनोहरपुर के शिक्षक रोहित कुमार कहा कि प्रखंड के सभी शिक्षकों को यूजर आईडी और पासवर्ड मिल गया है।शिक्षक पहले लॉग इन कर अपनी सारी जानकारियां अपलोड करेंगे। इसमें पहले किस विद्यालय में पढ़ाते थे, अब किस विद्यालय में पढ़ा रहे हैं, कब ज्वाइन किया सहित अन्य जानकारी शिक्षकों के द्वारा अपलोड किया जाना है।इसको स्कूल के प्रधानाध्यापक अप्रूव्ड करेंगे।उसके बाद यह जानकारी डीईओ के पास पहुंच जाएगी। ठीक इसी प्रकार विभिन्न विद्यालय के हेडमास्टर भी अपनी सारी हिस्ट्री अपलोड करेंगे और बीईओ इसको अप्रूव्ड करेंगे।
प्रशिक्षण में कार्यपालक सहायक अरविंद कुमार,प्रशिक्षक सह उत्क्रमित मध्य विद्यालय मनोहरपुर के शिक्षक रोहित कुमार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नरेंद्र झा,सर्व शिक्षा अभियान के कनिया अभियंता इंद्रजीत रजक,निकासी एवं ब्यवयन पदाधिकारी छविनाथ पासवान, रामप्रकाश रेनू, इम्तियाज आलम, प्रमोद पासवान, गौतम कुमार गुप्त, रत्नेश कुमार, शकुंतला कुमारी, गोविंदा कुमार, मंजू कुमारी, नूतन कुमारी, सुभाष कुमार पासवान, लालबहादुर कुमार, रजि उद्दीन, कुमार मुकुंद बिहारी, अरुण कुमार यादव, प्रणव कुमार, कुमारी मीनू, शबाना नाजनी, संजय कुमार पासवान, रमेश पासवान, ग्यास उद्दीन, सुबोध कुमार मंडल, सुशील कुमार,श्रीधर मंडल, सुदामा पासवान, अरुण कुमार पासवान, पिंटू कुमार राम, सुधीर प्रसाद यादव, माखनलाल चतुर्वेदी, जयचंद शर्मा,मोहम्मद शाहनवाज आलम,अरुण कुमार शेखर समेत विभिन्न विद्यालय के प्रधानाध्यापकों ने बैठक में भाग लिया।


