38.8 C
Khagaria
Thursday, April 16, 2026

खगड़िया आरपीएफ ने चोरी किया हुआ तीन स्क्रीन टच फ़ोन के साथ चोर को किया गिरफ्तार

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी अरविन्द कुमार राम साथ आरक्षी विक्रम कुमार आज़ाद, आरक्षी सज्जन कुमार रात्रि गस्ति में  साहेबपुर कमाल पहुंचे, जंहा कैम्पिंग ड्यूटी में कार्यरत आरक्षी कौशल कुमार को साथ लेकर साहेबपुर कमाल स्टेशन पर निगरानी करने लगे, इसी दौरान एक व्यक्ति को साहेबपुर कमाल स्टेशन प्लेटफार्म संख्या- 01 के पश्चिमी छोर पर संदिग्ध अवस्था में इधर-उधर घूमते हुए दिखाई दिया। जिसके करिब जाने पर आते देख भागने लगा, जिसे घेर कर साहेबपुर कमाल स्टेशन प्लेटफार्म संख्या-1 के पश्चिमी छोर km/no- 137/05 के पास पकड़ लिया गया। वहीं आरपीएफ निरिक्षक अरविंद कुमार राम ने बताया कि मोहम्मद सोल्जर, उम्र- 24 वर्ष, पिता- मोहम्मद बरकत, सा०- छोटी बलिया, मिस्का टोला, वार्ड-09, थाना- बलिया, जिला- बेगुसराय के रूप में पहचान हुआ।पकडाए  व्यक्ति का जामा-तलाशी लेने पर उसके पास से रेल यात्रियों से चोरी किया हुआ तीन स्क्रीन टच स्मार्ट फ़ोन बरामद हुआ। उक्त पकड़ाए गए व्यक्ति के पास से वरामद तीनो मोबाइल के बारे में पूंछने पर बताया कि यह तीनो मोबाइल चोरी का है आगे पूछने पर बताया कि मै ट्रेन में घूम-घूम कर यात्रियों का मोबाइल चुराता हूँ तथा इसका लॉक तोड़कर बलिया (बेगुसराय) में किसी भी अनजान व्यक्तियों को सस्ते दामो पर बेच देता हूँ । पकड़ाए गए व्यक्ति ने यह भी बताया कि मै दो बार स्थानीय थाना बलिया (बेगुसराय) से जेल भी गया हूँ । उक्त बरामद तीनो मोबाइल को विधिवत जामा तलाशी–सह-जप्ती सूचि तैयार किया गया। पकडाए व्यक्ति को अपराध होने का करण बताते हुए विधिवत गिरफ्तारी रिपोर्ट तैयार कर गिरफ्तार किया । इसके बाद गिरफ्तार व्यक्ति को साथ लेकर स्थानीय थाना बलिया (बेगुसराय) पहुंचा, जंहा इसके अपराधिक इतिहास के बारे में पता लगाया तो ज्ञात हुआ कि इसके विरुद्ध बलिया थाना (बेगुसराय) में (1) कांड संख्या- 284/22, दिनांक- 17/10/22 , U/S- 414 IPC तथा (2) कांड संख्या- 137/23, दिनांक- 24/05/23, U/S- 30 (a) बिहार मध् निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2018 जिसमें जेल जा चुका है तथा वर्तमान में जमानत पर है | तत्पश्चात उक्त गिरफ्तार अभियुक्त को जप्त सामान, मौके पर तैयार कागजात के साथ रेसुब पोस्ट खगड़िया लाया , जंहा गिरफ्तार अभियुक्त का चिकित्सा जांच कराने के पश्चात रेल थाना खगड़िया को सुपुर्द कर दिया गया है , जंहा मामला दर्ज कर जेल भेजने कि प्रक्रिया की जा रही है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें