26.3 C
Khagaria
Thursday, April 16, 2026

समाहरणालय स्थित सभा कक्ष मे गैस आपूर्ति और निगरानी की स्थिति के संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस

*जिला पदाधिकारी, जहानाबाद, श्रीमती अलंकृता पाण्डेय की अध्यक्षता मे समाहरणालय स्थित सभा कक्ष मे गैस आपूर्ति और निगरानी की स्थिति के संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित किया गया*

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद ​गैस की उपलब्धता और स्टॉक जिले की 19 गैस एजेंसियों में वर्तमान में 5,550 सिलेंडर स्टॉक में हैं और कुल 17,817 बुकिंग हैं तथा वर्तमान में बैकलॉग बुकिंग की संख्या 17817 है एवं गैस की होम डिलीवरी औसतन 4 दिनों के भीतर की जा रही है। छापेमारी और निरीक्षण:* कालाबाजारी और जमाखोरी रोकने के लिए लगातार प्रखण्ड/अनुमंडल/जिला स्तर पर गठित धावा दल द्वारा छापेमारी की जा रही है जिसमें हाल ही में 3 एजेंसियों और 9 अन्य स्थानों पर हुई छापेमारी में कोई अवैध गतिविधि नहीं पाई गई । सुरक्षा और शिकायत निवारण गैस एजेंसियों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। किसी भी समस्या के लिए जिला नियंत्रण कक्ष के नंबर *06114-223013 पर संपर्क किया जा सकता है, जो 24 घंटे कार्यरत है।अभी तक कुल 220 शिकायत प्राप्त है जिसका ससमय निष्पादन भी किया जा चुका है।एजेंसियों को निर्देश , ​सभी एजेंसियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे बुकिंग के 2 से 3 दिनों के भीतर होम डिलीवरी सुनिश्चित करें एवं अपना संसाधन विस्तार कर बैकलॉग को तुरंत कम से कम करना सुनिश्चित करेंगे।
​प्रवासी श्रमिकों / छात्रों/छोटे व्यवसायियों को सुविधा प्रवासी श्रमिकों, छात्र/छात्राओं, युवा पेशेवरों तथा छोटे व्यवसायों की सुविधा और पोर्टेबिलिटी सुविधा हेतु 5 किलो का छोटू LPG गैस सिलेण्डर का विकल्प दिया गया है, जिसे किसी भी गैस एजेंसी से प्राप्त कर सकते है, इसके लिए स्थानीय पते के प्रमाण की आवश्यकता नहीं है। इसकी शुरूआत में राशि 1560.00 रू0 (सिलेण्डर गैस सहित) तथा रिफिल सिलेण्डर के लिए 600.00 रूपये है। प्रशासन की अपील  जिला प्रशासन ने जनता से अपील की है कि वे गैस की कमी को लेकर घबराएं नहीं और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा आवश्यकतानुसार ही बुकिंग करें। उक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस मे जिला पदाधिकारी के साथ अनुमंडल पदाधिकारी, जहानाबाद श्री राजीव रंजन सिन्हा, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, जहानाबाद, श्रीमती निपुन
कुमारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जहानाबाद सुश्री होमा इरफ़ान सहित मीडिया प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें