जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक होटल राजदरबार में आयोजित की गई। कार्यकर्ता बैठक कि अध्यक्षता नये अध्यक्ष प्रो संजीव कुमार ने किया। समारोह में उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने सबसे पहले अपने नये अध्यक्ष को अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर स्वागत किया। बैठक में उपस्थित नेताओं ने अपने संबोधन में नये अध्यक्ष प्रो संजीव कुमार को एक उर्जावान, कर्मठ एवं युवा नेता बताते हुए कहा कि एक पुराने कांग्रेसी परिवार में जन्मे पले एवं बढे कांग्रेसी हैं। इनके पिता जी स्व० सुरेन्द्र प्रसाद शर्मा जी कांग्रेस के जुझारू सिपाही रहे हैं। उनकी जिला में एक अपनी पहचान थी। हम सभी कार्यकर्ताओं को पूर्ण विश्वास है कि जिस आशा और उम्मीद के साथ अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे, श्री राहुल गांधी, श्री के सी वेणुगोपाल एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश राम जी ने जो इन पर दायित्व और जिला की कमान सौंपी है उस पर ये निश्चित ही जिले में कांग्रेस की मजबूती के लिए काम करेंगे। हम सभी कार्यकर्ता अपने नेताओं को इसके लिए बधाई देते हैं और खासकर एआईसीसी के पर्यवेक्षक नीतु वर्मा को बधाई देते हैं जो एक समर्पित कांग्रेसी कार्यकर्ता को जिलाध्यक्ष बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष संजीव जी ने कहा कि जो मान और सम्मान आप सभी ने दिया है उसके लिए मैं आभार व्यक्त करता हूं और जिले में कांग्रेस के संगठन की मजबूती के लिए गांव गांव जाकर पुराने एवं नये कांग्रेसियों को जोड़ने का काम करुंगा। उन्होंने इसके लिए कांग्रेस चली गांव कि ओर कार्यक्रम की घोषणा करते हुए कहा कि अगले पखवाड़े से इस कार्यक्रम कि शुरुआत मखदुमपुर प्रखंड से किया जायेगा।
कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं में प्रो भूषण कुमार सिंह, पूर्व अध्यक्ष प्रो खलील अंसारी, पूर्व अध्यक्ष हरिनारायण द्विवेदी, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष रामप्रवेश ठाकुर, अशोक कुमार “प्रियदर्शी”, कन्हाई शर्मा, प्रेम कुमार, सरवर सलीम, वशिमुलहक रुस्तम, प्रो जोगेन्दर यादव, गौरीशंकर यादव, अयुब अंसारी, चंद्रिका प्रसाद मंडल, परशुराम बिंद, धन्नजय कुमार सिंह, कमलेश कुशवाहा, आबिद मजिद इराकी, विमलेश शर्मा, हेमंत कुमार, शिवशंकर सिंह, संजय शर्मा, रामनिवास राय, विकास कुमार, मुरारी शर्मा, सुबोध शर्मा, अम्बिका यादव, दुर्गेश पाण्डेय, सुरज कुमार, संतोष दास, रिंकू देवी, सुनील कुमार सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।
जहानाबाद जिला कांग्रेस कमिटी कि बैठक सह नव मनोनीत जिलाध्यक्ष का अभिनंदन समारोह
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


