26.1 C
Khagaria
Wednesday, April 15, 2026

आंबेडकर जयंती को सफल बनाने को लेकर लोजपा (रा) ने की बैठक

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद लोक जनशक्ति पार्टी रा के आदरणीय प्रदेश अध्यक्ष श्री राजू तिवारी जी और प्रदेश संगठन प्रभारी सह जमुई सांसद अरुण भारती जी के निर्देशानुसार आगामी 14 अप्रैल को पार्टी के द्वारा पटना प्रदेश कार्यालय में आयोजित संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ भीम राव आंबेडकर जी की जयंती समारोह को सफल बनाने के लिए जिला मुख्यालय के एक निजी होटल में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई , जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रिन्स कुमार ने किया. बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा कि बाबा साहेब जी की जयंती समारोह ऐतिहासिक होगी और जिले से काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे , कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री माननीय श्री चिराग पासवान जी मौजूद रहेंगे, जिला अध्यक्ष ने बताया कि समारोह को सफल बनाने के लिए जहानाबाद जिला के सभी प्रखंडों में पार्टी पदाधिकारी गांव गांव जाकर लोगों को आमंत्रित कर रहे हैं, बैठक में निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम के प्रचार प्रसार के लिए जिले के प्रमुख स्थानों पर होर्डिंग बैनर लगाए जाएंगे, कार्यक्रम को लेकर लोजपा (रा) के कार्यकर्ताओं में उमंग और उत्साह देखा जा रहा है । बैठक में जिला महासचिव अरविंद शर्मा, जिला अध्यक्ष संसदीय बोर्ड निरंजन कुमार नीरू, महिला अध्यक्ष सपना कुमारी , पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष संजय पासवान, युवा नेता सनी चौहान, हरिनंदन पासवान, प्रतिमा पासवान,काको प्रखंड अध्यक्ष रामानुज पासवान , घोषी प्रखण्ड अध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा, समेत दर्जनों नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें