26.1 C
Khagaria
Wednesday, April 15, 2026

हर्षोल्लास के साथ मनी महात्मा ज्योतिबा फुले की 199वीं जयंती

*फुले साहब समता, शिक्षा और सामाजिक जागरूकता का संदेशवाहक थे- शास्त्री*

 जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चिप प्रभु जी खगड़िया, सदर प्रखंड के रहीमपुर मध्य पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय,नन्हकू मंडल टोला में महान समाज सुधारक, चिंतक-विचारक व लेखक महात्मा ज्योतिबा फुले की 199 वीं जयंती समारोह हर्षोल्लास पूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापिका लक्ष्मी कुमारी ने की, जबकि मंच संचालन वरीय शिक्षक अशोक कुमार तथा हीरालाल शास्त्री ने संयुक्त रूप से किया। सर्वप्रथम उपस्थित विशिष्ट अतिथि दलित युवा संग्राम मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आचार्य राकेश पासवान शास्त्री सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र -छात्राएं ने महात्मा फुले के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों को नमन किया।मौके पर आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने अपने संबोधन में कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने दलितों , शोषितों, वंचितों और किसानों के हक अधिकार की लड़ाई के साथ समाज में व्याप्त जाति-पाति, भेदभाव, छुआछूत , अश्पृश्यता, निरक्षरता एवं अज्ञानता के विरुद्ध आजीवन संघर्ष किया। वे समता, समानता और शिक्षा के सशक्त प्रवक्ता थे। उन्होंने महिलाओं एवं वंचित वर्गों के उत्थान के लिए ऐतिहासिक कार्य करते हुए बालिका शिक्षा की नींव रखी और समाज में जागरूकता का दीप जलाया। दर्जनभर से उपर बालिका विद्यालय का स्थापना कराया। विधवा पुनर्विवाह के समर्थक और बाल विवाह के विरोधी रहे। उन्होंने उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि हम सभी फुले साहब के विचारों को आत्मसात करें तथा उनके आदर्शों पर चलकर समाज में समता, समानता, शिक्षा एवं नशामुक्ति अभियान को आगे बढ़ाएं। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। प्रधानाध्यापिका लक्ष्मी कुमारी तथा वरीय शिक्षक अशोक कुमार ने कहा कि महात्मा फुले के सिद्धांत आज भी पूरी तरह प्रासंगिक हैं और सामाजिक समरसता स्थापित करने में मार्गदर्शक की भूमिका निभाते हैं। उनकी कृति ही हम सबों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। इस अवसर पर शिक्षकों में महर्षि कणाद,महताब आलम,दीप शिखा, रविन्द्र कुमार,पियुषकांत राय,पवन कुमार, संतोष कुमार,मो0 आमिर अली, मयंक प्रियदर्शी, रात्रि प्रहरी राजेश यादव, स्वच्छता कर्मी, छात्र -छात्राएं में सुरूची कुमारी,रीया कुमारी,सोनम, प्रिंस, सूर्यवंश, तुफान, आर्यन,आशीष एवं सपना कुमारी आदि मौजूद रहे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें