34.3 C
Khagaria
Thursday, April 16, 2026

खगड़िया आरपीएफ ने मोबाइल चोर को रंगे हाथ किया गिरफ्तार

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी अरविंद कुमार राम साथ सहायक उप निरीक्षक उमाशंकर सिंह,आरक्षी सज्जन कुमार, आरक्षी विक्रम कुमार आज़ाद , खगड़िया स्टेशन एवं यार्ड का गस्त व् निगरानी के दौरान दो व्यक्तियों को तीन चोरी के मोबाइल के साथ पकड़ा गया । गस्त व चेकिंग के दौरान सभी जवानों ने खगड़िया स्टेशन के पश्चिमी यार्ड में पहुंचे तो कुछ लोग दो व्यक्तियों को चोर-चोर चिल्लाते हुए पीछा कर रहे थे, यह देख सभी जवानों ने भाग रहे दोनों व्यक्तियों को घेराबंदी कर खगड़िया स्टेशन के पश्चिमी यार्ड km/no- 124/16 के पास रेलवे ट्रैक पर समय करीब-13:00 बजे पकड़ लिये, दोनों ने छुडाकर भागने का भरसक प्रयाश किया, परन्तु सफल नहीं हुआ | पूछ ताछ करने पर पकडाये दोनों व्यक्तियों ने अपना नाम व् पता- (1) सत्यबीर कुमार, उम्र- 18 वर्ष, पिता- मनोज सदा, सा०- सहारम, वार्ड नंबर – 5, थाना- कनरिया, जिला- सहरसा (2) रुपेश सदा , उम्र- 18 वर्ष, पिता- पुकार सदा, सा०- सहारम, वार्ड नंबर – 5, थाना- कनरिया, जिला- सहरसा बताया एवं दोनों एक- दुसरे का चचेरा भाई बताया , दोनों से रेल क्षेत्र में आने तथा भागने का कारण पूछा तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया, फिर थोड़ा शाख्ती से पूछने पर दोनों ने बताया कि खगड़िया स्टेशन पर किसी यात्री का मोबाइल चोरी करने का प्रयाश कर रहे थे, जिसमें लोगो ने पकड़ लिया था, जिनसे छुड़ाकर भाग रहे थे । पकडाए दोनों व्यक्तियों का जामा तलाशी लेने पर (1)पकडाए व्यक्ति सत्यबीर सदा के पास से एक स्क्रीन टच मोबाइल redmi कंपनी का पुराना इस्तेमाली बिना सिम का, बरामद हुआ तथा (2) पकडाए व्यक्ति रुपेश सदा के पास से दो स्क्रीन टच मोबाइल एक विवो कंपनी का पुराना इस्तेमाली, बिना सिम का तथा दुसरा टेकनो कंपनी का पुराना इस्तेमाली बरामद हुआ | तत्पश्चात बरामद मोबाइल के बारे में दोनों पकडाए व्यक्तियों से पूछ ताछ करने पर दोनों ने बताया कि ये सभी मोबाइल रेल यात्रियों से चोरी किया हुआ है | आगे बताया कि सहरसा से किसी ट्रेन से खगड़िया आया था तथा पुनः यात्रियों का मोबाइल चोरी करने का प्रयाश कर रहा था | तत्पश्चात बरामद सभी मोबाइल को विधिवत जामा तलाशी-सह-जप्ती सूचि बनाकर जप्त किया गया, जिसपर गवाही गवाहन लिया गया तथा इसका एक-एक प्रति पावती लेकर दोनों पकडाए व्यक्ति को दिया | अपराध का कारण बताते हुए दोनों पकडाये व्यक्तियों को गिरफ्तार कर मौके पर गिरफ्तारी रिपोर्ट बनाया गया तत्पश्चात मौके की अन्य कारवाई कर जप्त सामान एवं मौके पर तैयार कागजात के साथ गिरफ्तार उक्त दोनों व्यक्ति को जीआरपी खगड़िया को सुपुर्द किया गया है जहां मामला दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें