जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया सुनिकक्ष/सोनपुर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुआ कि गाड़ी सं0 15910 डा0 के कोच सं० बी-3 बर्थ सं0 50 पर यात्री विकेश कुमार का एक थैला छुट गया है। जबकि यात्री बरौनी में गाड़ी से उतर गए उक्त सूचना पर गाड़ी सं0 15910 डा० के खगड़िया स्टेशन समय लगभग 10.40 बजे प्लेटफार्म सं0 02 पर पहुँचने के उपरांत सउनि / उमाशंकर सिह द्वारा कथित कोच सं० बी-3 बर्थ सं0 50 को अटैण्ड कर यात्री विकेश कुमार का छूटा हुआ थैला बरामद किया गया एवं इसकी सूचना सुनिकक्ष/सोनपुर को देते हुए बरामद झोला को रेसुब पोस्ट खगड़िया लाकर सुरक्षित रखा गया। आज दिनांक 26.02.2024 को समय करीब 12.00 बजे एक व्यक्ति रेसुब पोस्ट खगड़िया पर उपस्थित हुए एवं अपना परिचय विकेश कुमार उम्र 25 वर्ष पे०-मनोहर शर्मा सा०-सुरतगढ़ वार्ड न0 20 थाना-सुरतगढ़ जिला-गंगानगर (राजस्थान) मो०- 6375507469 के रूप में दिये एवं बरामद झोले की मांग करते हुए बताए कि गाड़ी सं0 15910 डा0 से यात्रा टिकट पीएनआर सं0 2637634399 सूरतगढ़ से बरौनी ज० तक कोच सं० बी-3 बर्थ सं0 50 पर यात्रा उपरांत कल दिनांक 25.02.2024 को बरौनी उतरे थे लेकिन उतरने के कम में मेरा भूरा रंग का एक थैला जिसमें खाने का समान एवं कुछ बर्तन थे जो ट्रेन में ही छुट गया था। जिसके बाद 139 पर कॉल कर इसकी सूचना दिये। बरामद झोला के संबंध में जाँच पड़ताल एवं व्यक्ति उपरोक्त का सत्यापन करने के उपरांत बरामद झोले को यात्री विकेश कुमार को उसमें मौजूद सभी समानों के साथ सही सही हालत में सुपुर्द किया गया।