34.3 C
Khagaria
Thursday, April 16, 2026

खगड़िया आरपीएफ ने एक संदिग्ध अवस्था में देख, व्यक्ति को गायत्री सेवा धाम को सुपुर्द किया

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया  निरीक्षक प्रभारी अरविन्द कुमार राम, साथ सहायक उप निरीक्षक उमाशंकर सिंह द्वारा खगड़िया स्टेशन पर गस्त व् निगरानी के दौरान प्लेटफार्म  पर एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में इधर-उधर घूमते हुए अकेले दिखाई दिया। शक होने पर पूछ ताछ किया गया। तो उसने अपना नाम व् पता- मदन पाल अटल, उम्र लगभग 50 वर्ष, पिता- जयनारायण, घर- पकली, सुनसरी, नेपाल  आगे पूछ ताछ में कुछ भी बताने में असमर्थ है। देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि इनका दिमागी हालत ठीक नहीं है। तत्पश्चात उक्त व्यक्ति को पोस्ट लाया गया । उक्त व्यक्ति को उनके परिजन के आने तक सुरक्षित देख-रेख हेतु मां गायत्री सेवा धाम सबलपुर मारर खगड़िया में रखने हेतु सुपुर्द किया गया है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें