जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार से पी के ठाकुर कि रिपोर्ट
*पांच सदस्यीय न्याय खंडपीठ ने किसानों के हित में दिए फैसले, निर्णय को राष्ट्रपति को किया जाएगा प्रेषित*
*न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किसानों के फसल का खरीदारी नहीं करने वाले व्यवसायी पर मुकदमा दर्ज कर किया जाय कानूनी कार्रवाई – किरण देव यादव*
मानसी खगड़िया। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर देश बचाओ अभियान एवं राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के बैनर तले खुटिया में गायत्री परिसर में किसान महापंचायत का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता मोर्चा के राज्यनेता व अभियान के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने किया।
दर्जनों किसान बैनर झंडा पोस्टर के साथ जुलूस निकाल कर किसान महापंचायत में पहुंचे।
राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के प्रदेश महासचिव किरण देव यादव ने किसान महापंचायत में ज्यूरी टीम के समक्ष किसानों के समस्या समाधान करने संबंधित मांगों को रखे। श्री यादव ने न्यूनतम समर्थन मूल्य धरातल पर लागू करने, स्वामीनाथन आयोग के सिफारिश को लागू करने, किसानों के सस्ते दर पर खाद बीज मुहैया करने, खेती को उद्योग का दर्जा देने, किसान कृषि किसानी जमीन जीविका बचाने, किसान के अनाज के लागत का डेढ़ गुनी दाम देने, हर फसल का सुरक्षा देने, फसल क्षतिपूर्ति देने, किसान को पेंशन देने, किसानों का सभी प्रकार का ऋण माफ करने एवं सस्ते दर पर ऋण देने, कृषि यंत्र उपलब्ध कराने, खाद की कालाबाजारी पर रोक लगाने, पैक्स के माध्यम से धरातल पर फसल की खरीदारी करने, न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अनाज नहीं खरीदने वाले व्यवसायी पर मुकदमा दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने, आत्महत्या करने वाले किसान एवं आंदोलन के क्रम में शहीद किसानों को शहीद का दर्जा देने एवं 20-20 लाख रुपया मुआवजा देने, आश्रित को नौकरी देने, किसानों के हत्यारे अजय मिश्रा एवं उनके पुत्र पर कानूनी कार्रवाई कर फांसी देने का अपील किया।देश बचाओ अभियान के सचिव धर्मेंद्र कुमार, संयोजक मधुबाला ने कहा कि भारत में 80% किसानों का देश है, किसान अन्नदाता है, किसानों पर लाठी गोली ड्रोन से युद्ध जैसा हमला, सड़कों पर कील ठोकने, दीवाल खड़ा करने, आतंकवादी घोषित करने जैसी अपने ही देश के किसानों को आतंकवादी बताना दुर्भाग्यपूर्ण है। दोषी केंद्र सरकार एवं पुलिस प्रशासन पर कार्रवाई हो।
दर्जनों किसान शंकर यादव, जय जय राम यादव, मंचन यादव गायत्री देवी आदि ने किसानों की समस्या को रखा।किसानों के अधिवक्ता डॉ कमल किशोर यादव ने किसानों के पक्ष रखते हुए किसानों के हित में ज्यूरी टीम से न्याय देने का अपील किया, उन्होंने कहा कि पूंजीपतियों का लोन खरबों रुपया माफ किया जाता है किंतु किसानों का 50 हजार रुपए के लोन पर जेल भेज दी जाती है। किसानों पर हो रहे अन्याय पर रोक लगाकर न्याय देने की जरूरत है।किसान एवं अधिवक्ता का पक्ष समस्या सुनने के बाद पांच सदस्यीय न्याय खंडपीठ ज्यूरी टीम सरपंच रविंद्र यादव, सरपंच मनोज कुमार ने त्वरित संज्ञान लेते हुए किसानों की मांग को जायज ठहराते हुए किसान के हित में निर्णय दिये तथा फैसले को महामहिम राष्ट्रपति को प्रेषित किया जाएगा।समाजसेवी किरण देव यादव ने कहा कि केंद्र एवं बिहार सरकार किसान मजदूर विरोधी है जिसे 2024 25 के चुनाव में उखाड़ फेंकने का किसान महापंचायत में निर्णय लिया गया।किसान महापंचायत में किसान, कृषि, किसानी बचाओ – देश बचाओ नारों को बुलंद किया गया।


