जगदूत न्यूज सीतामढ़ी से संपादक अरुण कुमार वर्मा कि रिपोर्ट जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री रिची पांडेय के द्वारा आज बथनाहा प्रखंड स्थित कमलदह पंचायत के ध्रुवासा बीएड कॉलेज में ईवीएम डिस्पैच सेंटर और डुमरा प्रखंड स्थित इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी गोसाईपुर मतगणना स्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा उक्त स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था,विद्युत आपूर्ति, पेयजल की व्यवस्था व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा इस संबंध में उपस्थित पदाधिकारियों को उनके द्वारा आवश्यक निर्देश दिए गए। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि आगामी लोकसभा निर्वाचन– 2024 के सफलता पूर्वक आयोजन के मद्देनजर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं ससमय सुनिश्चित हो ,इस बाबत पूरी प्रतिबद्धता और तत्परता के साथ कार्य करना सुनिश्चित करें।मौके पर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार तिवारी के साथ अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।
निर्वाचन पदाधिकारी रिची पांडेय के द्वारा इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी गोसाईपुर मतगणना स्थल का निरीक्षण किया
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


