जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद लीगल सर्विसेज टू विक्टिम ऑफ ऐसिड अटैक्स 2016एवं लीगल सर्विसेज टू विक्टिम आफ ड्रग एब्यूज़ एंड इराडिकेशन आफ ड्रग्स स्किम 2015 विषय पर अयोजन किया गया पैनल अधिवक्ता रमेश प्रसाद द्धारा विस्तृत जानाकारी बच्चों को दी गयी, एसिड अटैक्स से बचने के उपाय एवं उपचार एवं उसके दुष्परिणामों के बाद पीड़ितों को मुआवजा दिलाने के संबंध मे, एवं नशा के बचाव के संबंध मे भी विस्तृत जानाकारी बच्चों को दी गयी विद्यालय के शिक्षक बी के श्रीवास्तव ने भी संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार का ज्ञानवर्धन जागरूकता कार्यक्रम का निरंतर आयोजन होने से बच्चों को काफी जानकारी प्राप्त होती है। इनके माध्यम से अभिभावक भी जानकारी प्राप्त करके समाज में एक दूसरे को जागरूकता फैलाने में काफी सहायक होते हैं। कार्यक्रम में संतोष कुमार पारा लीगल स्वयंसेवक ने कहा कि विधिक सेवा प्राधिकार निर्धन और असहाय वर्गों को सहायता दिलाने के लिए हमेशा कटिबंध रहता है और अनेकों योजनाओं के लाभ वंचितों को दिलाने में एक सहायक की भूमिका निभाती है।


