26.1 C
Khagaria
Wednesday, April 15, 2026

NEET छात्रा,समर्थकों ने जोरदार प्रदर्शन किया और CBI के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन

जेएनए/आर आर वर्मा पटना:बिहार की राजधानी पटना में NEET की तैयारी कर रही जहानाबाद की एक छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है. घटना को करीब तीन महीने बीत चुके हैं, लेकिन अब तक मामले में कोई ठोस नतीजा सामने नहीं आने से परिजनों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है. वहीं मंगलवार को राजधानी मुख्यालय के कारगिल चौक पर परिवार और समर्थकों ने जोरदार प्रदर्शन किया और CBI के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया. जेएनए के अनुसार प्रदर्शन के दौरान माहौल बेहद भावुक और गुस्से से भरा हुआ था. मृतक छात्रा की मां ने मीडिया के सामने खुलकर अपनी पीड़ा जाहिर की. उन्होंने जांच एजेंसी की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि CBI इस मामले में सही दिशा में काम नहीं कर रही है. उनका आरोप है कि पूरे केस को दबाने और लीपापोती करने की कोशिश की जा रही है. परिवार का कहना है कि इतने लंबे समय के बाद भी किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होना जांच की धीमी रफ्तार और गंभीरता पर सवाल खड़े करता है।

राज्य सरकार ने इस मामले को CBI को सौंप दिया
इस मामले की शुरुआत में जांच पटना पुलिस ने की थी. बाद में केस की संवेदनशीलता को देखते हुए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया. हालांकि, जब परिजनों ने जांच पर असंतोष जताया और निष्पक्षता पर सवाल उठाए, तब राज्य सरकार ने इस मामले को CBI को सौंप दिया. CBI पिछले दो महीनों से इस केस की जांच कर रही है और कई लोगों से पूछताछ भी की जा चुकी है। हालांकि, परिवार का आरोप है कि जांच में कोई ठोस प्रगति नजर नहीं आ रही है. उनका कहना है कि जानबूझकर केस को लंबा खींचा जा रहा है ताकि सच्चाई सामने न आ सके. प्रदर्शन के दौरान परिजनों ने साफ कहा कि उन्हें सिर्फ न्याय चाहिए और जब तक दोषियों को सजा नहीं मिलती, उनका आंदोलन चरणबद्ध जारी रहेगा।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें