जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया : प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी, पटना (सामान्य प्रशासन विभाग) द्वारा शुक्रवार को मार्च 2023 की जारी आरटीपीएस की राज्य स्तरीय रैंकिंग में खगड़िया जिला को लगातार तीसरी बार अव्वल स्थान प्राप्त हुआ है। यहां बता दें कि जनवरी 2023 व फरवरी 2023 में जहां खगड़िया को पहला स्थान मिला था, वहीं मार्च 2023 की रैंकिंग में भी खगड़िया पूरे सुबे में अव्वल रहा है।इस रैंकिंग में पटना को दूसरा व गोपालगंज को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है।लोक सेवाओं का अधिकार के तहत अब सर्विस प्लस की ऑन लाइन सेवा के तहत आवेदकों को जाति, आय व आवासीय के साथ ओबीसी व अन्य सेवाएं तय कार्य दिवस से पूर्व उपलब्ध कराई जा रही है जिसके कारण आवेदकों कों भारी राहत मिली है।जरूरतमंद लोगों को अब तय कार्य दिवस का इंतजार नहीं करना पड़ता है। ऐसे आवेदकों को तय कार्य दिवस से पूर्व ही विभिन्न प्रकार की सेवाएं उपलब्ध करा दी जाती है। यह स्थिति कमोवेश सभी आरटीपीएस की है। आरटीपीएस कर्मियों के इस कार्य से खासकर आवेदकों को भारी राहत मिली है। इतना ही नहीं सभी आरटीपीएस में कोई भी आवेदन कालबाधित नहीं रहने से भी आवेदकों को भाग-दौड़ से छुटकारा मिला है। अब आवेदकों को आसानी से लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम के तहत विभिन्न प्रकार की सेवाएं आसानी से प्राप्त हो जाती है। जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्री विमल कुमार सिंह नोडल पदाधिकारी,आरटीपीएस कोषांग एवम जिला आईटी मैनेजर बमबम कुमार तथा सभी आरटीपीएस सहायकों का इसमें सराहनीय योगदान है।


